फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omg क्या 'मणिकर्णिका' के सेट पर फिर से घायल हो गईं कंगना रनौत, खून से लथपथ ये तस्वीर हो रही वायरल

Sat, 08 Sep 2018 05:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KANGANA
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पर पिछले कुछ समय से घमासान जारी है। फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। उनके फिल्म छोड़ने की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई। सोनू का कहना था कि उन्होंने कंगना की मनमानियों की वजह से ये फिल्म छोड़ी। इसके बाद कंगना का बयान भी आया। दरअसल 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का बहुत थोड़ा सा काम बाकी है इसके लिए कंगना ने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
KANGANA
इस बीच मणिकर्णिका के सेट से कंगना रनौत की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कंगना घायल हैं और उनका पूरा शरीर खून से लथपथ है। फोटो में कंगना रानी लक्ष्मीबाई के लुक में है। फोटो को देखकर तो यही लगेगा कि कंगना मणिकर्णिका के सेट पर एक बार फिर से घायल हो गई हैं। लेकिन ऐसा है नहीं। दरअसल मणिकर्णिका के सेट पर युद्ध का सीन फिल्माया जा रहा है और इसी के लिए कंगना ने ये लुक कैरी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
KANGANA
कंगना के इस लुक के बाद तो यही कहा जा सकता है कि फिल्म जबरदस्त हिट होने वाली है। फोटो में कंगना के साथ हॉलीवुड एक्शन निर्देशक निक पावेल भी नजर आ रहे है जो कि उनको कुछ सलाह देते हुए दिख रहे है। अब कंगना के फैंस तो पहली बार ये ये तस्वीर देख यही सोचेंगे कि एक्शन सीन फिल्माने के चक्कर में वो फिर से घायल हो गई हैं।
 

4 of 5
Manikarnika
इतना ही नहीं खबर है कि कृष निर्देशित इस फिल्म की लागत अब 125 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म पर सबसे बड़ा खर्च का बोझ फिल्म को री-शूट करवाने के कारण पड़ा है। पहले इस फिल्म का बजट 60 करोड़ था जो कि अब दोगुना हो चुका है। ये कंगना की सबसे बड़ी बजट की सोलो फिल्म है। ये भी ख़बर है कि इस फिल्म में एक ऐसा गाना फिल्माया जाएगा जैसा संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित के बीच डोला रे डोला गाने में दिखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manikarnika
बता दें मणिकर्णिका अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसी फिल्म के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 और इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया भी रिलीज के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि कंगना की मेहनत कितनी रंग लाती है। अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से टक्कर लेना कंगना को महंगा पड़ेगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें