बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार अपने काम को लेकर हमेशा बिजी रहते हैं। अभिनेता के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसे वह जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करते हैं और इसी वजह से फैंस को अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। इन दिनों अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक सामने आ गया है। इतना ही नहीं, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फैंस ने अक्षय कुमार का स्वागत शिव तांडव से किया है, जिसकी खुशी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जताई है।
दरअसल, अक्षय कुमार के फैन पेज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो ‘ओएमजी 2’ की शूटिंग के दौरान का है। इस वीडियो के जरिए अक्षय कुमार का लुक सामने आ गया है, जो इस फिल्म में फैंस को देखने को मिलने वाला है।