आक्रोश, अर्द्धसत्य और आरोहण जैसी सार्थक फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले ओमपुरी का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। ओमपुरी के साथ जीवन के आखिरी वक्त में कई विवाद भी जुड़े। इन विवादों के कारण वह कई बार असहज भी हुए। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही चर्चित 6 बयान-
Trending Videos
विज्ञापन
ओम पुरी के इन बयानों से बरपा था हंगामा, भारतीय जवानों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
2 of 7
om puri
एक टीवी बहस में ओम पुरी ने सरहद पर भारतीय जवानों के मारे जाने पर कहा था, ''उन्हें आर्मी में भर्ती होने के लिए किसने कहा था? उन्हें किसने कहा था कि हथियार उठाओ?'' इस बयान के बाद ओमपुरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था, ''मैंने जो कहा उसके लिए काफी शर्मिंदा हूं। मैं इसके लिए सजा का भागीदार हूं। मुझे माफ नहीं किया जाना चाहिए। मैं उड़ी हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों से माफी मांगता हूं।''
विज्ञापन
ओम पुरी के इन बयानों से बरपा था हंगामा, भारतीय जवानों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
3 of 7
om puri
रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के मंच से ओमपुरी ने नेताओं पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने हजारों लोगों की भीड़ के सामने कहा था, ''जब आईएस और आईपीएस ऑफिसर गंवार नेताओं को सलाम करते हैं तो मुझे शर्म आती है। ये अनपढ़ हैं, इनका क्या बैकग्राउंड है? आधे से ज्यादा सांसद गंवार हैं।'' इस बयान के बाद जब विवाद बढ़ा तो ओमपुरी ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा, ''मैं संसद और संविधान की इज्जत करता हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।''
ओम पुरी के इन बयानों से बरपा था हंगामा, भारतीय जवानों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
4 of 7
om puri
आमिर खान ने कथित रूप से भारत में बढ़ती असहिष्णुता पर कहा था कि उनकी पत्नी ने एक दिन देश छोड़ने का जिक्र किया था। इस पर ओमपुरी ने कहा था, ''वह हैरान हैं कि आमिर खान और उनकी पत्नी इस तरह से सोचते हैं। असहिष्णुता पर आमिर खान का बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं है। आमिर ने बिल्कुल गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। आप अपने समुदाय के लोगों को उकसा रहे हैं कि भैया, या तो तैयार हो जाओ, लड़ो या मुल्क छोड़कर जाओ।''
विज्ञापन
ओम पुरी के इन बयानों से बरपा था हंगामा, भारतीय जवानों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
5 of 7
om puri
भारत में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने को लेकर उठे विवाद के बीच ओमपुरी ने कहा था, ''जिस देश में बीफ का निर्यात कर डॉलर कमाया जा रहा है वहां गोहत्या प्रतिबंधित करने की बात एक पाखंडपूर्ण है।''
विज्ञापन
ओम पुरी के इन बयानों से बरपा था हंगामा, भारतीय जवानों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
6 of 7
om puri
ओमपुरी ने कहा था कि नक्सली फाइटर हैं न कि आतंकवादी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था, ''ये आतंकवादी नहीं हैं क्योंकि ये गैरजिम्मेदाराना काम नहीं करते हैं। नक्सली अपने हकों के लिए लड़ रहे हैं। ये आम आदमी को परेशान नहीं करते हैं।''
ओम पुरी के इन बयानों से बरपा था हंगामा, भारतीय जवानों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
7 of 7
om puri
ओमपुरी का मोदी पर बयान भी काफी चर्चित हुआ था। उन्होंने कहा था, ''अभी देखिए हमारे पास कोई च्वाइस नहीं है, सिवाय मोदीजी की गोदी में बैठने के बाकी गोदियां हमने देख ली हैं।''