ओम प्रकाश
- फोटो : social media
ओम प्रकाश ने अपने निजी जीवन में अमीरी, गरीबी, संघर्ष, आर्थिक तंगी, परेशानी और कामयाबी सब देखी थी। शायद ये ही वजह थी की पर्दे पर किसी भी किस्म का किरदार निभाना उनके लिए कभी मुश्किल नहीं रहा। वो बेहद ही जिंदादिल इंसान थे। उन्होंने 50 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और फिर वो बीमार रहने लगे। 21 फरवरी 1998 को दिल का दौरा आने के चलते उनका निधन हो गया और हिदी सिनेमा का एक बेहतरीन सितारा एक दूसरी दुनिया में खो गया। ओम प्रकाश चले जरूर गए लेकिन उन्हें उनके अभिनय और जिंदादिली के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।