फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर बिलकुल पापुलर नहीं शाहरुख की बेटी, आर्यन के बारे में तो सुनकर चौंक जाएंगे

Mon, 15 Jul 2019 09:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आर्यन और सुहाना के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सुहाना खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक तरफ जहां सुहाना अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं तो वहीं हाल ही में आर्यन फिल्म 'द लॉयन किंग' में आवाज देने को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान के इन दोनों बच्चों की सोशल मीडिया लाइफ काफी अलग है। ऐसे में आपको बताते हैं दोनों की सोशल मीडिया लाइफ से जुड़ी कुछ अहम बातें...
विज्ञापन

2 of 6
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही उन्होंने अभी तक कुल 23 पोस्ट किए हैं। वहीं आर्यन सिर्फ 389 लोगों को फॉलो करते हैं। गौरतलब है कि आर्यन खान का अकाउंट वेरिफाइड भी है।
विज्ञापन

3 of 6
aryan khan - फोटो : social media
आर्यन खान के अकाउंट में एक बड़ी बात जो नोटिस करने वाली हैं कि उनके 23 पोस्ट में एक भी फोटो बहन सुहाना खान और पिता शाहरुख खान के साथ नहीं है। हालांकि मां गौरी और छोटे भाई अबराम के साथ उनकी फोटो है।
 

4 of 6
aryan khan
आर्यन खान ने 31 दिसंबर 2013 को एक स्टंट वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। उनकी इस पोस्ट पर 224408 लाइक्स हैं। जबकि 2474 कमेंट्स। आर्यन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक https://instagram.com/___aryan___?igshid=1thzxkybdnldk है।
विज्ञापन

5 of 6
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
बात शाहरुख की बेटी सुहाना खान की करें तो सुहाना का इंस्टाग्राम अकाउंट आर्यन से एक दम अलग है। न ही सुहाना के मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं और न ही उनका अकाउंट वेरिफाइड है। सुहाना खान के इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक https://www.instagram.com/suhanakhan2/?igshid=xizgp8ztcqu3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
suhana khan - फोटो : instagram
इसके साथ ही सुहाना खान का अकाउंट भी प्राइवेट है। बता दें कि सुहाना ने अभी तक कुल 35 पोस्ट किए हैं। वहीं उनके फॉलोअर्स भी सिर्फ 815 हैं जबकि उनके फॉलोइंग 847 हैं। सुहाना खान के अकाउंट को आलिया भट्ट, आर्यन खान, शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, गौरी खान समेत कई सेलेब्स ने फॉलो करके रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें