बॉलीवुड में बहुत सी अजीब बातें होती हैं, कभी दो घोर दुश्मन दोस्त बन जाते हैं तो कभी दो दोस्त दुश्मन। ऐसे ही यहां जोड़ियां भी अजीबो-गरीब बनती हैं। बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं के जोड़ीदार देख आप खुद इस बात का अंदाजा लगा पाएंगे। इन हसीनाओं ने ऐसे लोगों से शादी की जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर रहा था।
आगे की स्लाइड्स में देखें इनकी बेमेल जोड़ी।
विज्ञापन
2 of 8
भूमिका चावला, भरत ठाकुर
भूमिका चावला-भरत ठाकुर
भूमिका चावला को फिल्म 'तेरे नाम' से पहचान मिली थी। इन्होंने साल 2007 में अपने ब्वॉयफ्रेंड भरत ठाकुर से शादी कर ली। भूमिका चावला को फिल्म 'तेरे नाम' से पहचान मिली थी। इन्होंने साल 2007 में अपने ब्वॉयफ्रेंड भरत ठाकुर से शादी कर ली। भरत ठाकुर एक योगा टीचर हैं। दोनों का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
3 of 8
जूही चावला, जय मेहता
जूही चावला-जय मेहता
जूही चावला ने बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। उन्होंने जय मेहता से शादी की है। जय मेहता एक इंडियन बिजनेसमैन हैं और जूही से 7 साल बड़े हैं। जूही और जय के दो बच्चे हैं।
4 of 8
किम शर्मा, अली पुंजानी
किम शर्मा-अनिल पुंजानी
'मोहब्बतें' से अपना करियर शुरू करने वाली किम शर्मा ने बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की है। अली केन्या के बिजनेस मैन हैं। खास बात ये है कि किम अली की दूसरी पत्नी है। अली की पहले शादी हो चुकी है और उन्हें पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं।
अली से शादी से पहले किम शर्मा का क्रिकेटर युवराज सिंह से अफेयर काफी चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
5 of 8
पूजा भट्ट, मनीष मखीजा
पूजा भट्ट-मनीष मखीजा
पूजा भट्ट फिल्मकार महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। वह पिता की तरह बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैंं। फ़िल्म 'पाप' की शूटिंग के दौरान पूजा की मुलाक़ात मनीष से हुई और साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद 2011 में दोनों अलग हो गए। मनीष माखीजा वीजे रह चुके हैं और एम टीवी पर उधम सिंह नाम के एक हास्य किरदार के तौर पर उनका शो भी आता था।
विज्ञापन
6 of 8
रवीना टंडन, अनिल थडानी
रवीना टंडन-अनिल थडानी
बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंंडन के लव अफेयर्स काफी चर्चा में रहे। अजय के साथ उनका अफेयर चर्चा में रहा तो अक्षय कुमार से उनकी सगाई तक हो चुकी थी, पर शादी से पहले ही यह रिश्ता टूट गया।
अक्षय से अलग होने के बाद रवीना फिल्म 'स्टम्पड' की शूटिंग कर रही थी। इसी दौरन वह फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से मिली। अनिल की पहले शादी हो चुकी थी और वह तलाकशुदा थे। दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। दोनों ने 22 फरवरी, 2004 को उदयपुर, राजस्थान के जग मंदिर पैलेस से शादी रचा ली। उनकी एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। हालांकि शादी से पहले रवीना दो बेटियों (छाया और पूजा) को गोद भी ले चुकी थीं।
विज्ञापन
7 of 8
श्रीदेवी, बोनी कपूर
श्रीदेवी-बोनी कपूर
श्री देवी की बोनी कपूर से मुलाकात 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर हुई। बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस दौरान श्रीदेवी और मिथुन के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। पर किन्हीं कारणों से दोनों के बीच दूरियां आती गईं और इसी दौरान बोनी श्रीदेवी के नजदीक आए। इस वक्त बोनी शादीशुदा थे। अंत में उन्होंने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक दे दिया और श्रीदेवी से शादी कर ली।
ट्यूलिप जोशी-विनोद जोशी
बाॅलीवुड एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी ने हिन्दी फिल्मों के अलावा तेलुगु, कन्नड़, मलयालम आैर पंजाबी फिल्में की हैं। हालांकि फिल्मों में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। ट्यूलिप ने विनोद नायर से शादी की है। शादी के बाद से वह पति विनोद नायर के साथ उनकी 600 करोड़ की कंपनी का काम संभाल रही हैं। ट्यूलिप इस कंपनी की डायरेक्टर हैं।