फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अक्टूबर' के पहले गाने का टीजर रिलीज, कल दुनिया के सामने वरुण धवन कहेंगे 'ठहर जा...'

Tue, 20 Mar 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
october
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और न्यूकमर एक्ट्रेस बनिता संधू की फिल्म 'अक्टूबर' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म के पहले गाने 'ठहर जा..' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर को शेयर करते हुए वरुण ने यह भी बताया कि इस गाने को 21 मार्च को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
october
आपको बता दें, सोमवार को ही इस फिल्म के 'थीम सॉन्ग' को रिलीज किया गया है। जिसके बाद मंगलवार को वरुण ने अपनी फिल्म के पहले गाने ठहर जा का टीजर भी रिलीज कर दिया है। हालांकि गाना 21 मार्च 2018 को रिलीज किया जाएगा। सिंगर अरमान मलिक ने इस गाने को गाया है।

विज्ञापन

3 of 5
October
बता दें, इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। शूजित के साथ वरुण की यह पहली फिल्म है. वहीं बनिता भी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों पर छा गई है। जहां एक तरफ फिल्म के पोस्टर ने लोगों का दिल जीता तो वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ट्रेडिंग में बना हुआ है। फिल्म एक लव स्टोरी है।

4 of 5
october
आपको जानकर हैरानी होगी कि शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी 'अक्टूबर' महज 38 दिनों में कंप्लीट हुई है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल मनाली में पूरा हुआ था। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है और बनीता संधू फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
october
फिल्म 13 अप्रैल 2018 को रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है यह फिल्म छोटे बजट की है। हालांकि फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिल्म की कहानी को देखते हुए वरुण धवन ने इस फिल्म को साइन किया और अपनी फीस आधी कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें