फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे मंडे टेस्ट में पास या फेल 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की रोमांटिक एक्शन फिल्म का कलेक्शन

Mon, 23 Feb 2026 09:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

O Romeo 11 Days Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानें आज इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन
1 of 6
ओ रोमियो कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
‘ओ रोमियो’ की रिलीज को आज पूरे ग्यारह दिन हो चुके हैं। ‘ओ रोमियो’ ने वीकएंड पर जरूर कमाल दिखाया, लेकिन सोमवार का कलेक्शन पहले से कम रहा है। जानें आज 11वें दिन फिल्म ने कितने का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
पहले हफते का कुल कलेक्शन
  • पहले दिन- 8.5 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन- 12.65 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन- 9 करोड़ रुपये
  • चौथे दिन- 4.85 करोड़ रुपये
  • पांचवें दिन- 5.35 करोड़ रुपये
  • छठे दिन - 3.65 करोड़ रुपये
  • सातवें दिन- 3.1 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता (कुल) - 47.1 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
वीकएंड का मिला भरपूर फायदा
'ओ रोमियो' को वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है। इस फिल्म ने शनिवार को 9वें दिन 3.4 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि रविवार को 10वें दिन 'ओ रोमियो' ने 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर पहली बार साथ नजर आए हैं।

4 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
आज का कलेक्शन
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' ने आज दूसरे सोमवार को 11वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। विशाल भारद्वाज की इस रोमांटिक एक्शन फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 57.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' की कास्ट
'ओ रोमियो' एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। विशाल भारद्वाज ने इसे लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। नाना पाटेकर , अविनाश तिवारी , तमन्ना भाटिया , दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आए, जबकि विक्रांत मैसी एक विशेष भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद और विशाल की जोड़ी
शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की जोड़ी ने बॉलीवुड में अब तक कुल चार फिल्में की हैं। शाहिद और विशाल ने पहली बार साल 2009 में फिल्म 'कमीने' में साथ काम किया था। इसके अलावा दोनों ने फिल्म 'हैदर', 'रंगून' और अब 'ओ रोमियो' में साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें: उदयपुर में शादी के लिए पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा? समारोह के लिए होगी तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें