कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अम्फान तूफान ने और तबाही मचा दी। इस आपदा के बाद दोनों राज्यों में राहत कार्य जोरों पर हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां अपने चुनाव क्षेत्र पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं, जिन में वो स्थानीय लोगों से बातें कर रही हैं और उनकी समस्याएं सुनती नजर आ रही हैं। नुसरत ने लोगों से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत ने तूफान से प्रभावित लोगों के लिए रहने और खाने का इंतजाम भी किया है। तस्वीर में देख सकते हैं कि वो यहां सब्जियों और राशन की बोरियों के पास खड़ी हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए नुसरत ने मास्क और हैंड ग्ल्वज भी पहन रखा था।
4 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों के साथ नुसरत जहां ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने चुनाव क्षेत्र बशीरहाट के बुरी तरह से प्रभावित इलाके में गई और लोगों से मिली। उन्हें मीनाखान और हरोरा शेल्टर होम पहुंचाया। इसमें हम सब साथ हैं। हमें सुरक्षा के नियमों का भी ध्यान रखना है जिससे कोरोना से लड़ सकें और अम्फान तूफान के इस प्राकृतिक तबाही से भी मुकाबला कर सकें। हम जल्द ही इससे उबर जाएंगे।'
बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही नुसरत काफी चर्चा में रहने लगीं। नुसरत अपनी शादी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। उन्होंने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी।