फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट मैच देखने इस अंदाज में पति के साथ पहुंचीं नुसरत जहां, लोग तुरंत खींचने लगे तस्वीरें

Sat, 23 Nov 2019 02:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : twitter
कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardes) का माहौल उस वक्त बदल गया जब टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) पति के साथ मैच देखने पहुंचीं। नुसरत को देखते ही लोग हैरान रह गए और उनकी तस्वीरें खींचने लगे। इस मौके पर नुसरत गुलाबी गेंद से मैच करती हुई ड्रेस पहनी थीं। खास बात है कि नुसरत ने इस मौके पर हाथ जोड़कर लोगों का अभिनंदन करते हुए भी दिखीं। नुसरत जहां की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : twitter
इस मौके पर नुसरत ने ग्रे कलर की स्कर्ट के साथ गुलाबी रंग का टॉप पहना हुआ था। नुसरत हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। नुसरत के साथ उनके पति निखिल जैन भी थे। दोनों एक साथ भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने गए थे। तस्वीरों में दोनों काफी खुश भी नजर आए। नुसरत ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में नुसरत खेल जगत से जुड़ी हस्तियों के साथ दिखीं।
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat, Nikhil,Sourav Ganguly and Kapil Dev - फोटो : instagram
तस्वीरों में नुसरत और निखिल सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़,रवि शास्त्री, कपिल देव और मैरी कॉम के साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, कि ईडन गार्डन पर इस वक्त भारतीय सरजमीं का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मैच भारत और बांग्लादेश के बीच हो रहा है। गुलाबी गेंद से खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भी मौजूद थीं।

4 of 5
Nikhil, Nusrat, Rahul and Mary Kom - फोटो : instagram
नुसरत की यह तस्वीरें इसलिए भी ज्यादा सुर्खियों में हैं क्योंकि तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें पहली बार इस तरह से देखा गया। दरअसल, हाल ही में नुसरत की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अगले दिन ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इस मामले पर पुलिस का कहना था कि पति निखिल जैन का जन्मदिन मनाने के बाद नुसरत ने ज्यादा मात्रा में दवा ले ली, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नुसरत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया था। नुसरत जहां ने वीडियो में कहा था- 'आपके प्यार और आशीर्वाद से अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। धूल-मिट्टी के कारण मुझे छोटा अस्थमा अटैक पड़ा था,जो डॉक्टर ने बताया। मैं जल्द फिर से काम पर वापस लौटूंगी।' 

यह भी पढ़ें- 12 की उम्र में अर्जुन कपूर ने मां के लिए लिखी थी कविता, पोस्ट देख इमोशनल हुए सितारे

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें