फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों और सेक्स वर्कर्स को नुसरत जहां ने बांटे कंबल, वीडियो शेयर करते ही बुरी तरह हुईं ट्रोल

Mon, 23 Dec 2019 04:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते देर नहीं लगती । वैसे तो फैंस नुसरत की तस्वीराें और वीडियो की खूब तारीफ करते हैं लेकिन इस बार वो अपने एक वीडियो के चलते ट्रोल हो गईं । 
विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : Twitter
दरअसल, नुसरत ने हाल ही में गरीबों और सेक्स वर्कर्स को कंबल बांटे थे । नुसरत ने कंबल बांटते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया । नुसरत ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा । इसमें उन्होंने कहा कि हर कोई खुशियों का हकदार है । 
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : twitter
नुसरत लिखती हैं, 'हर त्योहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है । सभी को अपने प्यार से बांधे रखें । गरीबों से लेकर सेक्स वर्कर्स तक के लिए, हर कोई इस खुशी का पात्र है इसलिए इसे हर जगह फैलाएं ।' इस वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनके पति निखिल जैन भी दिखाई दे रहे हैं।
 

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को लेकर कुछ ने तो नुसरत की सराहना की, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । यूजर्स ने कहा, 'शो ऑफ क्यों कर रही हो ।' दूसरे यूजर ने कहा, 'वीडियो बनाने की क्या जरूरत थी ।' एक और ने लिखा, 'समाज सेवा करना अच्छी बात है लेकिन पब्लिसिटी करना नहीं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां - फोटो : PTI
पिछले दिनों नुसरत ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं । इन तस्वीरों में नुसरत पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही थीं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ नुसरत ने मोतियों की माला और हैवी इयरिंग पहने थे । नुसरत की इन तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया था । 

अक्षय कुमार पर लगा भगवान राम को गाली देने का आरोप, यूजर्स ने कहा- 'हिंदू सभ्यता का अपमान किया'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें