फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ शादी में नुसरत जहां ने जमकर किया डांस, घाघरा पहने तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं

Thu, 06 Feb 2020 01:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं । नुसरत खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में नुसरत जहां ने पति निखिल जैन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । ये तस्वीरें किसी शादी की हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
शादी में नुसरत और उनके पति निखिल ने जमकर मस्ती की । शादी में निखिल व्हाइट पजामा-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं । वहीं नुसरत मल्टी कलर स्लीवलेस लहंगा पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । एक फोटो में दोनों डांस करते भी नजर आए । नुसरत की इन तस्वीरों को अब तक 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
नुसरत-निखिल की फोटो को देखकर फैंस लगातार कमेंट कर उनकी आउटफिट और जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं । वहीं कुछ ने नुसरत को ट्रोल करने की भी कोशिश की । नुसरत को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- मैडम कभी संसद भी जाया करो। इस समय सबसे ज्यादा जरूरी आपका संसद में होना है। वहां बजट सत्र चल रहा है। 
 

4 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
इन तस्वीरों के साथ नुसरत ने कैप्शन भी डाला है । उन्होंने लिखा, 'Part of the “ knotty “ affair... आगरा में घाघरा, सौरभ दी रिचा ।' नुसरत की फिल्मों की बात करें तो वो पिछले दिनों 'असुर' में नजर आई थीं । हाल ही में खबर आई है कि नुसरत जहां एक और फिल्म में कर रही हैं। नुसरत के साथ इस फिल्म में अबीर चटर्जी भी दिखेंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media
ये फिल्म लॉन्ग डिस्टेंस कपल की समस्याओं पर आधारित होगी। फिल्म में नुसरत और अबीर के अलावा बांग्लादेशी अभिनेता मोशर्रफ करीम, पोलोमी बसु और अर्ना मुखोपाध्याय भी नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'डिक्शनरी' है जिसे उज्जवल चट्टोपाध्याय ने लिखा है। इस बात की पुष्टि खुद नुसरत जहां ने की थी । 
 

Bigg Boss 13: तीन दिन बाद विशाल ने फिर निकाली भड़ास, इस कंटेस्टेंट को बताया सबसे 'जहरीली'

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें