फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल के इस बच्चे को गले लगाए नजर आईं नुसरत जहां, सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल

Wed, 11 Dec 2019 11:20 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में नुसरत जहां अपनी एक फोटो के चलते चर्चा में आ गईं । नुसरत इस तस्वीर में एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं । आखिर इस फोटो में ऐसा क्या है जो हर कोई इस बारे में बात कर रहा है । आइए आपको बताते हैं- 
विज्ञापन

2 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
तस्वीर में नुसरत जहां एक बच्चे को प्यार से गले लगाए नजर आ रही हैं । यह बच्चा गुब्बारे बेचने वाला है । नुसरत ने तीन फोटो बच्चे के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'गुब्बारे बेच रहे इस डेढ़ साल के बच्चे ने मेरा वीकेंड स्पेशल बनाया...जो कि गुब्बारों से कहीं ज्यादा कलरफुल और प्यारा है ।'
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : Twitter
नुसरत की इस तस्वीर को 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं । नुसरत जहां की इस तस्वीर पर लोगों ने कमेंट करते हुआ लिखा, 'दीदी आप बहुत खूबसूरत इंसान हो' तो किसी ने लिखा, 'आपने बहुत अच्छा किया अब आप इस बच्चे के लिए और भी बहुत कुछ अच्छा कर सकती हैं ।'

4 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
बता दें कि पिछले दिनों नुसरत को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नुसरत जहां ने ज्यादा मात्रा में दवा ले ली थी, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी । वो आईसीयू में थीं लेकिन अब पूरी तरह से ठीक हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
बता दें कि नुसरत जहां जहां बंगाल की मशहूर एक्ट्रेस हैं । उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ने वाली नुसरत जहां ने करीब 3.5 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी । 
 

Wedding Photos: एक साल पहले ही दुल्हन बनीं थीं श्वेता बसु, ऐसा क्या हुआ जो लेने जा रहीं तलाक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें