एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में शादी की थी। शादी के बाद से नुसरत की पति के साथ लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। गुरुवार की रात नुसरत ने शादी का भव्य रिसेप्शन दिया, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
आईटीसी रॉयल में हुए इस भव्य रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री, पॉलिटिक्स और बिजनेस वर्ल्ड के कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
एक तस्वीर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नवविवाहित कपल के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा इस तस्वीर में एक्ट्रेस और एमपी मिमी चक्रवर्ती को भी देखा जा सकता है।
रिसेप्शन में नुसरत जहां ने मैरून कलर का लहंगा पहन रखा था। उनका लुक पूरा तरह से ट्रेडिशनल था। हैवी ज्वैलरी उन पर काफी फब रही थी। अपने इस लिबास के साथ वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पार्टी में प्रोसेनजीत चटर्जी, देव अधिकारी, मुनमुन सेन, स्वास्तिका मुखर्जी, श्रीजीत मुखर्जी, टीएमसी लीडर पार्था चटर्जी और कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम शामिल हुए।