फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ हिंसा पर PM मोदी को लिखे पत्र पर आया नुसरत जहां का बयान, बोलीं- खून खराबा बंद करें

Thu, 25 Jul 2019 03:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Nusrat Jahan - फोटो : Social Media
भीड़ हिंसा की घटनाओं के लेकर 49 हस्तियों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यह चिट्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई है, जिसमें देश के अंदर नस्लीय और जातीय धार्मिक हिंसा पर नाराजगी जताई गई है। अब इस चिट्ठी पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने भी एक ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 6
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
नुसरत जहां ने अपने ट्विटर हैंडल की हुई एक पोस्ट में लिखा है- 'आज जहां हर कोई सड़क, बिजली, विमानन जैसे मुद्दों पर बात करने में व्यस्त है, मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी सिविल सोसाइटी ने एक बहुत ही बुनियादी मुद्दा उठाया है, इंसान की जिंदगी।'
विज्ञापन

3 of 6
nusrat jahan - फोटो : social media
नुसरत ने आगे लिखा है- ' खैर मुझे हमारे नागरिकों से बहुत सारी उम्मीद है कि वह अपनी आवाज उठाएंगे और हमारा काम करेंगे। नफरत के अपराध और भीड़ हिंसा की घटनाएं हमारे देश में बढ़ती जा रही हैं। 2014 से लेकर 2019 के बीच सबसे ज्यादा हिंसा की घटनाएं अनुसूचित जाति, मुसलमानों और पिछड़ों के साथ हुई हैं। 2019 से लेकर अब तक 11 ऐसी घटनाएं और 4 हत्याएं हो चुकी हैं और ये सारे अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक थे।'

4 of 6
Nusrat Jahan - फोटो : twitter
नुसरत ने अंत में लिखा- सिर्फ इंसानियत के नाते, गाय के नाम पर, भगवान के नाम पर, किसी की दाढ़ी पर तो किसी की टोपी पर ये खून खराबा बंद करें। भगवान राम के नाम पर हत्याएं की जा रही हैं. पिछली साल सुप्रीम कोर्ट ऐसे मामले रोकने का आदेश दे चुका है लेकिन सरकार खामोश है।



 
विज्ञापन

5 of 6
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
नुसरत ने इकबाल की रचना "सारे जहां से अच्छा" की कुछ लाइनें लिखी हैं। 

'मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना।
हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी किताब के विमाचन कार्यक्रम में बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
बता दें कि पीएम मोदी को भीड़ हिंसा को लेकर जो चिट्ठी लिखी गई है उसमें साहित्य, सिनेमा, इतिहास और कला जगत की 49 हस्तियों के हस्ताक्षर हैं। इन नामों में अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, अनुराग कश्यप जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें