फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत जहां ने कुछ ऐसे मनाया करवाचौथ, चूड़ियों पर लिखे इन शब्दों की वजह से वायरल हुईं तस्वीरें

Fri, 18 Oct 2019 04:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पति निखिल के साथ नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने कल (17 अक्टूबर) को पहला करवाचौथ मनाया। ऐसे में बाकी अभिनेत्रियों की तरह ही नुसरत के फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटोज में नुसरत से ज्यादा उनकी चूड़ियां सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
दरअसल पति निखिल जैन के साथ नुसरत जहां के करवाचौथ मनाते कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। फोटोज में नुसरत अपने पति की पूजा करते और साथ ही साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। नुसरत पूरे रीति रिवाजों से करवाचौथ सेलिब्रेट करते नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
ऐसे में सोशल मीडिया पर नुसरत के साथ ही साथ उनकी चूड़ियां भी सुर्खियों में हैं। नुसरत ने काफी सुंदर लाल और सफेद चूड़ियां पहनी हैं। इन चूड़ियों में अंग्रेजी में एनजे (NJ) लिखा है। वैसे बता दें कि एनजे का मतलब निखिल जैन है। वहीं नुसरत जहां का शॉर्टकट भी एनजे है। 
 

4 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
गौरतलब है कि नुसरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अपने फैंस के लिए कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। करवाचौथ के अलावा भी नुसरत के स्टाइलिश फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : instagram
बता दें कि नुसरत ने 19 जून को निखिल जैन से शादी की थी। शादी के बाद नुसरत विवादों में आ गई थीं। वहीं सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर भी उनको लेकर फतवा जारी कर दिया गया था।

पढ़ें: शादी की 20वीं सालगिरह पर रोमांटिक हुईं माधुरी दीक्षित, पति को KISS करते हुए सेल्फी वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें