फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत जहां की तस्वीरों पर सांसद मिमी ने किया कमेंट, कैसे रहा हनीमून? मिला ये जवाब

Mon, 05 Aug 2019 04:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mimi and Nusrat - फोटो : instagram
टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) हनीमून से लौट आई हैं। वापस आने के बाद नुसरत लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। तस्वीरों में नुसरत कभी समुद्र को निहारते हुए नजर आईं को कभी पति संग रोमांटिक पोज देते हुई दिखाई दीं। नुसरत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हनीमून की नई तस्वीरें शेयर की। खास बात है कि तस्वीरें शेयर करते ही उनकी करीबी दोस्त और हाल ही में सांसद बनीं अभिनेत्री ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media
नुसरत हनीमून पर निखिल जैन के साथ मॉरीशिस गई थीं। मॉरीशिस से वापस लौटने के बाद नुसरत हनीमून की आए दिन इंस्टाग्राम पर तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहीं। हाल ही में नुसरत ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने सफेद और काले रंग का टॉप पहना हुआ है। तस्वीर में नुसरत पोज देती हुई दिखाई दीं, वहीं पीछे के बैकग्राउंड में समुद्र नजर आ रहा है। इस तस्वीर में नई नवेली सांसद मिमी चक्रवर्ती ने ऐसा सवाल पूछ लिया जो वायरल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां - फोटो : PTI
मिमी ने लिखा- 'हनीमून कैसे रहा?' इस पर नुसरत ने लिखा- 'हनी और मून दोनों बेहतरीन हैं लेकिन यहां सूरज काफी तेज चमक रहा है। जो मुझ पर कुछ रंग छोड़ जाएगा।' इससे पहले नुसरत ने हरियाली तीज के दौरान की तस्वीरों को शेयर किया था। एक तस्वीर में नुसरत निखिल का हाथ पकड़ी हुई हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में बीच को निहारती हुई दिखाई दीं। 

4 of 5
nusrat jahan - फोटो : instagram
नुसरत ने निखिल जैन के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। इन दोनों की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। शादी के बाद नुसरत जहां ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन दिया था। रिसेप्शन में फिल्म, राजनीति समेत दूसरे क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nusrat jahan - फोटो : instagram
शादी के बाद नुसरत जहां ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन दिया था। रिसेप्शन में फिल्म, राजनीति समेत दूसरे क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। नुसरत बंगाली एक्ट्रेस के साथ-साथ टीएमसी सांसद भी हैं। नुसरत ने लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ा था। इस सीट से नुसरत भारी मतों से जीती थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें