एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने अपना पहला करवाचौथ मनाया । नुसरत की करवाचौथ मनाते तस्वीरें सामने आ गई हैं । इस मौके पर नुसरत ने लाल रंग की साड़ी पहनी। नुसरत ने 16 श्रृंगार कर पति निखिल जैन के लिए व्रत रखा । वहीं निखिल ब्लू कलर के कुर्ते-पायजामे में नजर आए ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
nusrat jahan
- फोटो : social media
इन तस्वीरों को नुसरत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है । निखिल ने अपने हाथों से नुसरत को पानी पिलाया । इसके बाद उनके गालों पर किस भी कर लिया । नुसरत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं । नुसरत धर्म की जंजीरे तोड़ हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
nusrat jahan
- फोटो : social media
इस वजह से कभी-कभी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है । पिछले दिनों नुसरत पति निखिल जैन के साथ दुर्गा पंडाल में पहुंची थीं । वहां उन्होंने पूजा करने के बाद जमकर डांस किया था । जिसके बाद एक्ट्रेस से देवबंदी उलमा नाराज हो गए। उन्होंने नुसरत को अपना नाम बदलने की सलाह दे दी है। बल्कि ये भी कह दिया है कि वो मुसलमानों और इस्लाम को बदनाम कर रही हैं।
4 of 5
nusrat jahan
- फोटो : social media
बता दें कि नुसरत के अलावा प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और मीरा राजपूत जैसी कई सेलेब्रिटीज ने करवाचौथ मनाया । सभी ने करवाचौथ मनाते अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । प्रियंका ने विदेश में रहते हुए भी करवाचौथ का व्रत रखा ।
बता दें कि नुसरत की तरह और भी कई सेलेब्रिटीज का ये पहला करवाचौथ था । इसमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, राखी सावंत, पूजा बत्रा, गिन्नी चतरथ और नीति मोहन शामिल हैं । अभी दीपिका पादुकोण और पूजा बत्रा के करवाचौथ की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं ।