फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत जहां के ये 5 लुक देखकर भूल जाएंगे बॉलीवुड हीरोइनें

Thu, 04 Jul 2019 05:19 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं । लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 19 जून को कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। शादी की सभी रस्में इस्तांबुल से हुईं। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के अलावा क्रिश्चियन तरीके से भी शादी की थी । आज यानी 4 जुलाई को नुसरत और निखिल कोलकाता में अपना वेडिंग रिसेप्शन दे रहे हैं । 

विज्ञापन

2 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
रिसेप्शन से पहले हम आपको नुसरत जहां की ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं, जिनके आगे बॉलीवुड हीरोइनें भी फेल हैं । शादी के बाद से नुसरत की पति के साथ लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं । नुसरत ने ये सारी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं । नुसरत अपने फैशन सेंस और लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
सांसद के तौर पर जब नुसरत शपथ लेने के लिए लोकसभा पहुंची थीं तब उन्होंने मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहना था। उन्होंने सद्भावना का संदेश दिया जो लोगों को पसंद नहीं आया। कुछ मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा जारी किया था । फिर उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा, 'मैं पैदायशी मुसलमान हूं। मुझे लेकर बेवजह विवाद फैलाया जा रहा है। मैं हर धर्म का सम्मान करती हूं।'

4 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
रिसेप्शन से पहले नुसरत आज अपने पति निखिल जैन के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में पहुंचीं। भगवान जगन्नाथ की आरती करते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आईं । नुसरत ने रिसेप्शन के लिए मेहमानों को खुद इनवाइट किया है। रिसेप्शन में राजनीति और फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं। नुसरत और निखिल का रिसेप्शन थीम के आधार पर होगा। हालांकि थीम क्या है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
आईएएनएस एजेंसी से नुसरत के करीबियों ने बात करते हुए कहा- 'शादी में इटैलियन, बंगाली, वेज और नॉनवेज डिशेज रखी गई थीं। नुसरत के ससुराल वाले जैन धर्म से ताल्लुक रखते हैं इसलिए रिसेप्शन में वेज खाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही बंगाली खाना भी होगा।' रिसेप्शन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, अभिषेक बनर्जी सहित कई हस्तियों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें