फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday: लगातर फ्लॉप फिल्मों के बाद भी हिम्मत नहीं हारी थीं नुसरत भरूचा, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'सौ करोड़ी' अभिनेत्री

Sun, 17 May 2020 08:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत भरूचा बर्थडे - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
नुसरत भरूचा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने काफी संघर्ष करके अपने लिए बड़ा मुकाम हासिल किया। नुसरत भरूचा का जन्मदिन 17 मई को होता है। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। नुसरत भरूचा का जन्म 17 साल 1985 में मुंबई में ही हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको नुसरत भरूचा के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत भरूचा बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। पहली बार वह जी टीवी के सीरियल 'किटी पार्टी' में नजर आई थीं। यह सीरियल साल 2002 में आया था। इस सीरियल में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन नुसरत भरूचा ने किट्टी पार्टी सीरियल को एक साल के भीतर ही छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ अपने रुचि दिखाई। लंबे संघर्ष के बाद नुसरत भरूचा को साल 2006 में फिल्म का ऑफर मिला। 
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत भरूचा बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2006 में नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जय संतोषी मां' से की थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप हो गई। फिर उन्हें साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा है' में देखा गया। नुसरत भरूचा की दूसरी फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी थी। इसके बाद वह फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और 'प्यार का पंचनामा' में नजर आईं। 

4 of 5
नुसरत भरूचा बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' भले की बड़ी हिट साबित ना हुई हो लेकिन इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद से नुसरत भरूचा की शख्सियत में थोड़ा इजाफा हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनानी शुरू कर दी। साल 2015 नुसरत भरूचा के लिए फिर से खास रहा और उनकी फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' हिट साबित हुई, लेकिन साल 2018 में उनके करियर में बड़ा मोड़ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू के टीटू की स्वीटी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2018 में नुसरत भरूचा की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और सनी सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने रिलीज होते के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और साल ही 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म से ना केवल नुसरत भरूचा को बल्कि कार्तिक आर्यन को भी बड़ी पहचान मिली। अब नुसरत भरूचा बॉलीवुड उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। नुसरत भरूचा आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में देखा गया था। उनकी यह फिल्म भी हिट साबित हुई है। 

पढ़ें: इस अभिनेत्री के साथ हुआ बड़ा हादसा, कुत्ते के काटने से खराब हुआ था चेहरा, करवाई सर्जरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें