आईफा 2019 का इवेंट इस बार कई मायनों में खास रहा। जल्द ही इसका टेलीकास्ट कलर्स टीवी पर होगा। अब इस इवेंट के प्रोमो आना भी शुरू हो गए हैं। इस बीच एक ऐसा प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कई सारे एक्टर्स बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस इवेंट को होस्ट करते हुए जब आयुष्मान खुराना नुसरत भरूचा से पूछते हैं कि वे किस एक्टर को बिग बॉस के घर में तौलिये में देखना चाहेंगी? तो वो इस पर खुलकर जवाब देती हैं।