बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा को किसी भी इंट्रो की जरूरत नहीं है। वह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने अलग अंदाज और अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। इंडस्ट्री की मोस्ट अपीलिंग और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक नुसरत भरूचा अपनी ड्रेसिंग से भी अपने फैंस को चौंकाती रहती हैं। वह इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक्स में बहुत खूबसूरत लगती हैं और उनके फैंस उन पर दोनों ही रूप में खूब प्यार लुटाते हैं। बॉलीवुड में तकरीबन 10 साल का सफल सफर तय कर चुकी अभिनेत्री आज यानी 17 मई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपके लिए उनके कुछ खास और इंस्पायरिंग लुक्स लेकर आए हैं।