फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies on Paigambar Muhammad: विवादों में रह चुकी हैं पैगंबर मोहम्मद पर बनी फिल्में, उठी थी बैन करने की मांग

Sat, 11 Jun 2022 02:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा का विरोध दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस मामले के मद्देनजर शुक्रवार (10 जून) को देशभर में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। 
विज्ञापन
1 of 4
Movies on Paigambar Muhammad - फोटो : Social media

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा का विरोध दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस मामले के मद्देनजर शुक्रवार (10 जून) को देशभर में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। वहीं, शनिवार यानी 11 जून को भी विरोध जारी है। हालांकि, पैगंबर मोहम्मद पर बयान आदि को लेकर विवादों का यह सिलसिला पहली बार शुरू नहीं हुआ है। इससे पहले कई फिल्में भी पैगंबर मोहम्मद की वजह से सुर्खियों में रहीं और उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठी थी। आइए जानते हैं पैगंबर मोहम्मद पर बनी फिल्मों और उनसे जुड़े विवादों के बारे में सबकुछ...

विज्ञापन

2 of 4
द लेडी ऑफ हेवेन - फोटो : Social media

द लेडी ऑफ हेवेन

हाल ही में रिलीज हुई ब्रिटेन की सबसे बड़ी सिनेमा सीरीज में से एक ‘द लेडी ऑफ हेवेन’ लगातार विवादों में है। फिल्म के विरोध के चलते कई जगह इसे बैन कर दिया गया है। फिल्म का विरोध करने वालों की मानें तो इस फिल्म में प्रारंभिक इस्लामी इतिहास का गलत चित्रण किया गया है। साथ ही, दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म कई तरह से पैगंबर मुहम्मद का अपमान करती है। दरअसल, इस फिल्म में सातवीं शताब्दी के दौरान पैगंबर मोहम्मद की बेटी फातिमा की जिंदगी के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन

3 of 4
इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स - फोटो : Social media

मोहम्मद: मैसेंजर ऑफ गॉड

पैगंबर मोहम्मद साहब की जिंदगी पर बनी मोहम्मद: मैसेंजर ऑफ गॉड को लेकर भी दुनिया भर में काफी विवाद हुआ। साल 2015 में आई इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार एआर रहमान ने म्यूजिक दिया था। हालांकि, फिल्म को लेकर हुए विवाद के चलते रहमान के खिलाफ भी फतवा जारी हुआ था। दरअसल, इस फिल्म में पैगंबर साहब के बचपन की कहानी है, लेकिन अभिनेता का चेहरा दिखाने की जगह सिर्फ परछाई ही दिखाई गई। इससे इस्लामिक संगठन नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि शरिया में पैगंबर को साकार दिखाने की कल्पना पर रोक है। इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता। वहीं, संगठन इस बात से भी नाराज थे कि जिसने पैगंबर साहब का किरदार निभाया, वह किसी और फिल्म में निगेटिव रोल भी निभा चुका है। ऐसे में इस अभिनेता द्वारा पैगंबर साहब की भूमिका निभाना उनका अपमान है।

विज्ञापन

4 of 4
इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स - फोटो : Social media

इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स

पैगंबर मोहम्मद साहब पर बनी एक और फिल्म इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स है, जो अपनी रिलीज को लेकर काफी विवादों में रही। साल 2012 में आई इस फिल्म को दुनियाभर में विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस फिल्म में पैगंबर साहब की छवि गलत तरीके से पेश की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें