फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन से मोबाइल छीनना पड़ा सलमान को भारी, गोवा में बैन हो सकते हैं 'दबंग खान', जानें पूरा मामला

Wed, 29 Jan 2020 01:23 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान फिल्मों के अलावा भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे ही एक बार फिर सलमान चर्चा का विषय बन गए हैं लेकिन इस बार वजह एक वायरल वीडियो है। वीडियो में सलमान एक फैन का मोबाइल छीनते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद गोवा में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने सलमान खान के खिलाफ एक्शन की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर गोवा एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में सलमान खान के साथ एक फैन सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था लेकिन सलमान खान गुस्से में उसका फोन छीन लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स भी दो पक्षों में बंट गए। कुछ लोग जहां सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि फैंस को भी समझना चाहिए। हमेशा सेल्फी और वीडियोज बनाने से सेलेब्स भी परेशान हो जाते हैं।
 

4 of 5
salman khan - फोटो : social media
वहीं अब मामला एक कदम और आगे बढ़ते हुए राजनीतिक मोड़ तक पहुंच गया है। गोवा में  एनएसयूआई ने सलमान खान की एंट्री पर बैन की मांग की है, जब तक कि सलमान खान इस फोन छीनने की घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी न मांग  लें। एनएसयूआई प्रेसिडेंट अहराज मुल्ला ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को पत्र में  लिखा- 'मैं ये निवेदन करता हूं कि आपकी अथॉरिटी कृपया इस मामले को गंभीरता से देखें। एक्टर से माफी की मांग करें क्योंकि ये सावर्जनिक रूप से फैन का अपमान है। इस तरह के खराब रिकॉर्ड वाले हिंसक एक्टर को गोवा में आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान बिग बॉस सीजन-10 - फोटो : Social Media
बता दें कि एनएसयूआई के अलावा पूर्व एमपी और गोवा के बीजेपी सेक्रेटरी नरेंद्र सावईकर  ने भी इस मामले पर ट्वीट किया। ट्वीट में नरेंद्र ने लिखा, 'एक सेलिब्रेटी होने के नाते, लोग और फैन आपके साथ सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेंगे। आपका एटिट्यूड और व्यवहार बेहद खेदजनक है। आपको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें