बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल हो गए हैं। इस वक्त में प्रियंका ने देखते ही देखते कामयाबी का वह मुकाम हासिल कर लिया है जिसे पा पाना हर एक के बस की बात नहीं है। ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत सनी देओल के साथ 'द हीरो' फिल्म से की थी लेकिन सच कुछ और ही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
priyanka-chopra
35 साल की प्रियंका ने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढा़व देखे फिर चाहे मामला प्रोफेशनल हो या फिर निजी। प्रियंका इस वक्त न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी चमकता सितारा बन गई हैं। लेकिन क्या आपको प्रियंका की जिंदगी से जुड़ा यह राज पता है ?
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra
अक्सर लोग प्रियंका की डेब्यू फिल्म को लेकर कश्मकश में रहते हैं। कुछ का कहना है कि प्रियंका ने 'अंदाज' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी तो कोई कहता है 'द हीरो ऑफ ए स्पॉई' फिल्म से। हालांकि असलियत में इन दोनों ही फिल्मों से प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी।
4 of 5
priyanka chopra
प्रियंका स्क्रीन पर पहली बार तमिल फिल्म 'थमिजहन' में नजर आई थीं जिसमें उनके अपोजिट थालापथी विजय थे। इस फिल्म में न केवल प्रियंका ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था बल्कि एक गाने में भी नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि कटरीना कैफ का पहला कोका कोला विज्ञापन भी थालापथी विजय के साथ ही था।
काम की बात करें तो प्रियंका सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाली हैं। इसके साथ ही उनकी झोली में एक और फिल्म है जिसमें वह आयशा चौधरी की मां का किरदार निभाएंगी। आयशा चौधरी एक मोटीवेशनल स्पीकर हैं जिन्हें 13 साल की उम्र में ही पलमोनरी फिब्रोसिस हो गया था। आपको बता दें, प्रियंका इन दिनों निक जोनस के साथ अफेयर की खबरों की वजह से भी लाइम लाइट में बनी हुई हैं।