फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' के लिए शाहरुख नहीं बल्कि ये सुपरस्टार था पहली पसंद, दोस्ती के लिए छोड़ दी थी इतनी बड़ी फिल्म

Sat, 03 Nov 2018 08:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero
आनंद एल राय निर्देशित और शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि यह कहानी मेरठ में रहने वाले बउआ सिंह की है, जो भले कद छोटे हैं, लेकिन उनके इरादे बहुत मजबूत हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में बौने बने शाहरुख खान इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 5
zero
जीहां बउआ सिंह का किरदार किसी और को नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुल्तान सलमान को ऑफर किया गया था लेकिन सलमान किसी वजह से ये फिल्म नहीं कर पाए। ट्रेलर लांच के मौके पर शाहरुख ने बताया- 'सलमान जीरो का हिस्सा बनना चाहते थे क्योंकि पहले बउआ सिंह का रोल उन्हें ऑफर हुआ था लेकिन किसी वजह से वे ये मूवी नहीं कर पाए, उन्हें फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी थी।'
विज्ञापन

3 of 5
zero
शाहरुख ने आगे बताया- सलमान किसी भी तरह से इसका हिस्सा बनना चाहते थे। शाहरुख ने आगे बताया, 'एक दिन मेरे पास सलमान का फोन आया। उन्होंने कहा- अबे एक पिक्चर है तू कर दे।' तब जाकर ये फिल्म शाहरुख खान को मिली। अब बॉलीवुड में तो सभी जानते हैं कि भाईजान जब किसी से दोस्ती करते हैं तो दिल से करते हैं।

4 of 5
zero
ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि जीरो में शाहरुख का किरदार अब तक के सबसे चैलेंजिंग किरदारों में से एक है। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। जैसे 'शादी किसे करनी थी हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़ी लगते हैं।', 'अबे ओ पउवें....कौन है बे...,लड़की मिल रही है तुम्हें शादी करने के लिए वरना तुम जैसो को तो लौंडा न मिले' 'कहानियों में सुना था मोहब्बत में आशिक चांद तक ले आते हैं.. साले ये बात हमने सीरियसली ले ली।' शाहरुख मेरठ में रह रहे बौने फैन बने हैं और अनुष्का शर्मा वैज्ञानिक बनी हैं। इतना ही नहीं फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ZERO - फोटो : SCREENGRAB
फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख ने इस तरह का रोल पहले कभी नहीं किया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल 'जीरो' इसलिए रखा गया है क्योंकि आनंद एल राय ने कहा कि हर इंसान में एक अधूरापन होता है.. मैं उसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. मैं ज़ीरो को सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. इसीलिए फिल्म का नाम जीरो है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें