हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' 27 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने फिल्म के तमाम जानलेवा स्टंट्स खुद किए हैं। 56 वर्षीय टॉम क्रूज की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ एक्शन लवर्स के बीच है बल्कि लड़कियां भी उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी और अभिनय की कायल हैं।
कई बार यह बात भी उठी कि सिल्वेस्टर स्टेलोन की तरह टॉम क्रूज को भी बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहिए। खुद क्रूज ने इस बात का ऐलान भी कर रखा है कि वह शिद्दत से हिंदी फिल्म में काम करना चाहते हैं। सालों पहले ऐसा हो भी जाता। मगर जिस फिल्म से टॉम क्रूज की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली थी, वह फिल्म शाहरुख खान ने लपक ली। वह फिल्म भी ऐसी थी जिसने शाहरुख खान का करियर रातों रात बुलंदियों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
2 of 6
tom cruise
जिस फिल्म से टॉम क्रूज संभवत: बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे, वह थी ब्लॉकबस्टर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'। 'रोमांस किंग' शाहरुख खान को बॉलीवुड का टॉम क्रूज कहा जाता है। उन्हें किंग खान बनाने में सबसे बड़ा योगदान इसी फिल्म का है। मगर यह बात कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख को यह फिल्म मजबूरी में ऑफर की गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
DDLJ
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्होंने ही फिल्म की कहानी और पटकथा भी लिखी है। तब उनकी उम्र 23 साल थी। वह जब इस फिल्म की कहानी लिख रहे थे, तब राज मल्होत्रा के किरदार के लिए उनके दिमाग में टॉम क्रूज ही थे।
4 of 6
DDLJ
हालांकि, बाद में पिता यश चोपड़ा ने आदित्य को समझाया कि हॉलीवुड अभिनेता से लोग जुड़ नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता को यह बिलकुल पसंद नहीं आएगा कि लंदन से आया एक विदेशी भारत की लड़की को उसके मंडप से ही भगा कर ले जाए। इसलिए आदित्य चोपड़ा को मन मारकर टॉम क्रूज का ख्याल दिल से निकालना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
DDLJ
इस वजह से शाहरुख को नहीं लेना चाहते थे आदित्य
हालांकि, टॉम क्रूज का पत्ता साफ होने के बाद भी शाहरुख खान को अप्रोच नहीं किया गया। किंग खान से पहले आदित्य चोपड़ा ने सैफ अली खान को इस फिल्म का ऑफर दिया था। सैफ के इंकार के बाद थक हारकर आदित्य चोपड़ा ने फिल्म शाहरुख खान को दी।
दरअसल, जिस वक्त फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की शूटिंग शुरू हुई, उस वक्त शाहरुख खान की छवि विलेन की थी। फिल्म 'डर', 'बाजीगर' और 'अंजाम' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया, मगर इन सभी फिल्मों में उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी।
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक रोमांटिक फिल्म थी। यही वजह है कि आदित्य चोपड़ा ऐसे किसी भी चेहरे को नहीं लेना चाहते थे जिसकी छवि नकारात्मक हो। हालांकि, जब आदित्य को फिल्म के कोई काबिल एक्टर नहीं मिला, तो उन्होंने शाहरुख खान को ऑफर दिया। शाहरुख ने भी बिना मौका गंवाते हुए ऑफर लपक लिया और इस फिल्म में इतना शानदार काम किया कि अब लोग 'राज मल्होत्रा' के किरदार में किसी और की कल्पना भी नहीं कर सकते।