फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की 'रेस 3' का एक भी सीन यकीन करने लायक नहीं, इस Unseen वीडियो ने खोली सारी पोल

Sat, 19 May 2018 01:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
अभी तक आपने सुना होगा कि 'रेस 3' फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है लेकिन हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखने के बाद आपका यह भ्रम पूरी तरह से टूट जाएगा। इस वीडियो में पूरी टीम एक ऐसे काम को अंजाम दे रही है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। साथ ही इस फिल्म को देखने का एक्साइटमेंट दोगुना बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
इस 2 मिनट 14 सेकेंड के वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इस पूरी फिल्म का डायरेक्शन रेमो ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के दबंग खान ने किया है। यह 'रेस 3' फिल्म का Behind the scene वीडियो है जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट अपने किरदार से अलग काम करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
race 3
इस वीडियो में सलमान खान ने रेमो की जगह ले ली है तो वहीं रेमो ने सलमान की। बाकी एक्टर्स की बात करें तो अनिल कपूर कैमरा संभालते हुए नजर आ रहे हैं जबकि बॉबी देओल कॉस्ट्यूम दादा बने हैं। वहीं सलमान का एक डायलॉग सुनकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी।


 

4 of 5
race 3
सलमान खान वीडियो में अपने खास अंदाज में कहते हैं कि कौन बनाता है तुम जैसे लोगों को एक्टर। इस वीडियो की शुरुआत में एक टैगलाइन इस्तेमाल की गई है जिससे आप फिल्म की पूरी कहानी का आप अंदाजा लगा सकते हैं। यह टैगलाइन है 'जो आप देख रहे हैं 'रेस 3' में उस पर बिल्कुल भी यकीन न करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Race 3
सलमान खान की 'रेस 3' फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। जिसमें सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में है। यह फिल्म साल 2008 में आई 'रेस' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। यह 'रेस' फिल्म की तीसरी सीरीज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें