फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर हुए पुराने, देखिए बॉलीवुड सेलेब्स के इन क्यूट बच्चों की तस्वीरें

Wed, 07 Apr 2021 11:54 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारों के बच्चे - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने बच्चों को मीडिया की नजरों से छिपाकर रखते हैं और कुछ समय बाद ही उनका चेहरा दिखाते हैं। वहीं फैंस भी अपने चहेते सितारों के बच्चों को एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। सैफ और करीना के बेटे तैमूर के तो अभी से ही लाखों चाहने वाले हैं। हालांकि बॉलीवुड के दूसरे सितारे भी हैं जिनके बच्चे की क्यूटनेस फैंस का दिल जीत लेती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शाहिद कपूर के बच्चे - फोटो : Instagram
जैन कपूर और मीशा कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर और मीरा कपूर के बच्चे जैन और मीशा भी इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट बच्चों में शामिल हैं। दोनो ही बच्चे काफी प्यारे लगते हैं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। अक्सर शाहिद भी अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।
विज्ञापन

3 of 7
सनी लियोनी, डेनियल वेबर और बच्चे - फोटो : Insatagram- @sunnyleone
नोह, एशर और निशा

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी भी तीन बच्चों की मां बन चुकी हैं। सनी और डेनियल अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। उनके तीनों बच्चे नोह, एशर और निशा काफी प्यारे हैं। निशा को जहां सनी और डेनियल ने गोद लिया है तो वहीं नोह और एशर का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है।

4 of 7
रितेश और जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
रियान और राहिल

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट कपल माने जाते हैं। वहीं उनकी क्यूटनेस उनके बच्चों में और भी ज्यादा नजर आती है। रितेश और जेनेलिया दो बच्चों के माता पिता हैं। उनके बच्चों रियान और राहिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बच्चों के साथ यश और राधिका - फोटो : Instagram
आयुष और आयरा

केजीएफ फेम कन्नड़ सुपरस्टार यश भी दो क्यूट बच्चों के पिता हैं। उनके  बेटी आयरा और बेटे आयुष की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। दोनों ही बच्चों की मासूमियत दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
वीर, आरजे अनमोल, अमृता राव - फोटो : Twitter
वीर 

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने कुछ समय पहले ही अपने बेटे वीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। उनके बेटे वीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई थी। दर्शकों ने वीर पर जमकर प्यार लुटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अल्लू अर्जुन के बच्चे - फोटो : Instagram
अल्लू अरहा और अल्लू अयान

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन उनके दिल में तो उनके बच्चों का ही राज है। अल्लू अर्जुन दो बच्चों के पिता हैं और उनके बच्चों की क्यूटनेस पर तो फैंस हमेशा दिल हार जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें