फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मशहूर एक्टर ने भी छोड़ दी थी कंगना की 'मणिकर्णिका', दोस्ती के लिए ठुकराया करियर का सबसे बड़ा ऑफर

Thu, 24 Jan 2019 01:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut manikarnika
हिंदी सिनेमा के लेटेस्ट शो मैन बन चुके संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रास लीला - राम लीला से बॉलीवुड की बिग लीग में धमाकेदार एंट्री करने वाले दमदार कलाकार गुलशन देवैया के बारे  फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज से पहले सनसनीखेज खबर आई है। फिल्म की लीड कलाकार और को डायरेक्टर कंगना रनौत के रवैये से नाराज होकर सोनू सूद ने ये फिल्म छोड़ दी थी। अब पता चल रहा है कि गुलशन देवैया भी इस फिल्म का एक अहम किरदार करने को राजी नहीं हुए थे।
विज्ञापन

2 of 6
kangana ranaut manikarnika
अनुराग कश्यप खेमे से ताल्लकु रखने वाले गुलशन देवैया को हंटर में भी बड़ा ब्रेक मिला था लेकिन फिल्म चली नहीं। इसके बाद गुलशन ने हाल ही में रिलीज वेब सीरीज 'स्मोक' में दमदार काम करके वाहवाही लूटी है। उनकी अगली रिलीज होने वाली फिल्म होगी 'मर्द को दर्द नहीं होता', जिसमें वह कराटे स्पेशलिस्ट का रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
manikarnika
डायरेक्टर वासन बाला की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के किरदार की तैयारी करने के लिए गुलशन जब डॉक्टरों की सलाह को किनारे रखते हुए सुबह शाम कराटे प्रैक्टिस कर रहे थे तभी उन्हें फिल्म 'मणिकर्णिका' के एक अहम किरदार के लिए कंगना के दफ्तर से फोन आया था। फोन पर तमाम गुजारिशें की गईं कि किसी तरह गुलशन ये रोल कर लें।

4 of 6
gulshan devaiah
गुलशन देवैया के करीबी सूत्र बताते हैं कि वासन बाला और गुलशन देवैया की दोस्ती आराम नगर वाली दोस्ती है। आराम नगर वाली दोस्ती मुंबई के स्ट्रगलर्स के बीच इस्तेमाल होने वाला टर्म है। आराम नगर इलाके में हिंदी सिनेमा के तमाम प्रोड्यूसर्स के दफ्तर हैं और वहां एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर भटकने के दौरान अभिनेताओं में होने वाली दोस्ती के लिए इसे इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
Manikarnika
मणिकर्णिका में काम करने के लिए गुलशन देवैया को जो फीस ऑफर की गई थी, वह उनके करियर की सबसे बड़ी रकम बताई जाती है। लेकिन, गुलशन ने दोस्ती को पैसे से ज्यादा तवज्जो दी और वासन बाला की फिल्म नहीं छोड़ी। मणिकर्णिका छोड़ने की वजह से गुलशन को काफी परेशानी भी हुई लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
manikarnika
मणिकर्णिका के मेकर्स इस फिल्म को एक मल्टीस्टारर फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन, कंगना की छवि की वजह से तमाम बड़े एक्टर्स ने इसमें काम करने से मना कर दिया। अब फिल्म में कंगना हैं, और हैं कुछ रिटायर हो चुकी पीढ़ी के अपने जमाने में बड़ा नाम रखने वाले चेहरे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें