फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' ही नहीं इन फिल्मों के टीजर ने भी तोड़े थे रिकॉर्ड, चंद घंटों में YOUTUBE पर मच गया था तहलका

Wed, 25 Apr 2018 01:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजू
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज के महज 1 दिन में ही इसे देखने वालों की संख्या 2 करोड़ के पार हो चुकी है। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं। 

विज्ञापन

'भरत अना नेनू'
महेश बाबू स्टारर फिल्म 'भरत अना नेनू' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही ट्रेंड करने लगा था। 24 घंटे से कम समय में ही फिल्म के टीजर को 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके थे। अब तक इस टीजर को 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
 

विज्ञापन

'जीरो'
शाहरुख खान स्टारर और आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर 1 जनवरी को रिलीज हुआ था। 1 मिनट के टीजर में शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आए थे। इस टीजर को महज 16 घंटे में ही 80 लाख से ज्यादा बार देखा गया था। अब तक इस टीजर को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।
 

'पद्मावत'
साल 2018 की सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' के प्रोमो ने रिलीज के साथ ही इंटरनेट की दुनिया में हडकंप मचा दिया था। फिल्म 'पद्मावत' के 3 टीजर्स रिलीज किए गए हैं। पहले टीजर में दीपिका पदुकोण बेबाक डायलॉग बोलती नजर आ रही थीं। दूसरे टीजर में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह दहाड़ते हुए बुलंद आवाज में बोल रहे थे। वहीं तीसरे डायलॉग में शाहिद कपूर और दीपिका साथ नजर आ रहे थे। टीजर रिलीज के बाद से ही इसे देखने वालों की होड़ लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'102 नॉट आउट'
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' के टीजर ने भी खूब घमाल मचाया था। उमेश शुक्ला की यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन 102 वर्षीय व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर उनके बेटे के किरदार में नजर आ रहे हैं। टीजर रिलीज के बाद से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें