बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने धर्म का हवाला देते हुए सिनेमा से दूरी बना ली है। सना खान बिग बॉस सहित बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, लेकिन अचानक उनके बॉलीवुड छोड़ने पर हर कोई हैरान हैं। वहीं केवल सना खान ही नहीं बॉलीवुड के ऐसी कई सितारे हैं जिन्होंने धर्म और अध्यात्म के नाम पर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं।