फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेशनल क्रश' प्रिया प्रकाश ही नहीं, ऐश्वर्या-काजोल भी आंख मारकर बना चुकी हैं लोगों को दीवाना

Tue, 13 Feb 2018 02:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
priya prakash varrier
पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर एक लड़के से आंख मारते हुए इशारों में बात करती दिखाई दे रही हैं। 26 सेकेंड के इस वीडियो में लड़के को जवाब देते हुए एक्ट्रेस आंखों से इशारा कर रही हैं। दरअसल मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' (Oru Adaar Love) का गाना मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi) सोशल मीडिया के सभी प्लैटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के साथ-साथ व्हाट्सऐप पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग गाने की हीरोइन प्रिया प्रकाश वॉरियर की आंखों के दीवाने हो गए हैं। हालांकि प्रिया पहली हीरोइन नहीं है जिसने आंख मारकर लोगों को अपना दीवाना बनाया हो। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई हीरोइनों ने ऐसा किया है। आइए आपको बताते हैं उन हीरोइनों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में बहुत ही सेक्सी अंदाज में नजर आई हैं। इस फिल्म के एक सीन में वह कातिल अदाओं के साथ आंख मारती दिखाई देती हैं। ऐश्वर्या का ये सीन उनके फैंस आज भी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की रानी पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण फिल्म 'राम-लीली गोलियों की रासलीला' में एक्टर रणवीर कपूर के साथ फ्लर्ट करती नजर आती हैं। फिल्म के एक गाने में दीपिका रणवीर को आंख मारती नजर आती हैं।

4 of 7
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित और सलमान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के मशहूर गाने 'माही नी माही' में माधुरी अपनी खूबसूरत आंखों से इशारा करते हुए सलमान के साथ फ्लर्ट करती हैं और उन्हें आंख मारती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
श्रीदेवी
हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' के मशहूर गाने 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' में डांस करती श्रीदेवी ने सबको अपना दिवाना बना दिया था। इस गाने के एक सीन में उन्होंने आंख मारी थीं।
विज्ञापन

6 of 7
विद्या बालन
फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के एक सीन में इमरान हाशमी विद्या बालन का अपमान करते नजर आते हैं। इसके बाद विद्या उन्हें आंखे मारते हुए करारा जवाब देती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजोल
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का मशहूर गाना 'मेरे ख्वाबों में जो आए' में काजोल ने अपने फैंस का दिल जीत लिया था। इस गाने में डांस करते हुए काजोल आंख भी मारती हैं और ऐसा करते हुए वह बहुत ही क्यूट लगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें