फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ही नहीं इन 5 नेताओं पर बन चुकी हैं फिल्में, 2 की झलक देखकर तो खा जाएंगे धोखा

Mon, 07 Jan 2019 06:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
pm modi film poster - फोटो : twitter
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी की फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में पीएम मोदी के किरदार में विवेक ओबरॉय है जो हूबहू प्रधानमंत्री की तरह नजर आ रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने रील लाइफ में नेताओं के जीवन को जिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
anupam kher - फोटो : File Photo
अनुपम खेर- द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। यह फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने बाद से इस फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर पर केस भी किया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Rajkumar Rao - फोटो : twitter
राजकुमार राव- Bose: Dead/Alive
एकता कपूर की सुभाष चंद्र बोस पर आधारित वेब सीरीज साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में राजकुमार राव ने बोस का किरदार निभाया था। राजकुमार राव को इस लुक में देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। बोस के किरदार में ढलने के लिए राजकुमार ने कड़ी मेहनत की थी जो उनके लुक में साफ दिखाई दे रही थी। 

4 of 6
Paresh Rawal - फोटो : twitter
परेश रावल- सरदार
साल 1993 में सरदार फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म सरदार बल्लभ भाई पटेल की बायोपिक थी। इस फिल्म में सिनेमाजगत के मशहूर एक्टर और भाजपा नेता परेश रावल ने सरदार का किरदार बड़े परदे पर उतारा था। सरदार के रोल में परेश रावल खूब जंचे थे। इस फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
indu sarkar - फोटो : File Photo
कृति कुल्हारी- इंदु सरकार
काफी विवादों और कानूनी लड़ाई के बाद निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' रिलीज हुई थी। शुरू से ही इस फिल्म को कांग्रेस और कई अन्य लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा था। इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का नाम तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aandhi - फोटो : twitter
सुचित्रा सेन - आंधी 
1975 में रिलीज हुई गुलजार द्वारा निर्देशित पॉलिटिकल ड्रामा इस फिल्म का कांग्रेस ने विरोध करते हुए रिलीज के 20 हफ्ते बाद बैन कर दिया था। बाद में जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इसे फिर से रिलीज किया गया। फिल्म में सुचित्रा सेन और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। कांग्रेस का आरोप था कि फिल्म की मुख्य किरदार इंदिरा गांधी से प्रेरित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें