फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कियारा-सनी ही नहीं ये सात अभिनेत्रियां भी डब्बू रतनानी के फोटोशूट के लिए हो चुकीं टॉपलेस

Wed, 19 Feb 2020 10:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 8
Alia Bhatt, Kiara and Deepika - फोटो : Instagram
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) का कैलेंडर 2020 हर बार की तरह इस बार भी सुर्खियों में रहा। कई सितारे फोटोशूट में अलग-अलग अंदाज में नजर आए। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड की तीन अभिनेत्रियों के लुक की हुई। इसकी वजह इन हीरोइनों का टॉपलेस अवतार है। ये तीन अभिनेत्रियां कियारा आडवाणी, सनी लियोनी और भूमि पेडनेकर हैं। जानिए इन तीन के अलावा और कौन सी अभिनेत्रियां हैं जो डब्बू रतनानी के फोटोशूट के लिए पहले टॉपलेस हो चुकी हैं। 

2 of 8
Alia Bhatt - फोटो : instagram
साल 2017 में आलिया भट्ट डब्बू के कैलेंडर में टॉपलेस नजर आई थीं। इस तस्वीर में आलिया काली बिल्ली पकड़ी दिखी थीं। आलिया की इस तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

3 of 8
Deepika Padukone - फोटो : Instagram
2017 में दीपिका पादुकोण ने भी टॉपलेस फोटोशूट किया था। तस्वीर में दीपिका काउच पर बैठी दिखी थीं। तस्वीर में दीपिका के चेहरे के भाव जबरदस्त थे। 

4 of 8
Disha Patani - फोटो : Instagram
2017 में दिशा पाटनी भी बोल्ड लुक में नजर आई थीं। तस्वीर में दिशा ने काले रंग के बूट्स पहने हुए थे। दिशा की ये टॉपलेस तस्वीर भी चर्चा में रही थी। 

5 of 8
Vidya Balan - फोटो : Instagram
विद्या बालन भी डब्बू रतनानी के फोटोशूट के लिए टॉपलेस हो चुकी हैं। विद्या की ये तस्वीर देखिए..इस तस्वीर में विद्या हाथ में कॉफी मग पकड़े हुए अखबार पढ़ती दिखीं। साथ ही खुले बाल और चेहरे पर गॉगल्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। ये तस्वीर 2017 के फोटोशूट की है। 
विज्ञापन

6 of 8
Parineeti Chopra - फोटो : Instagram
इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा का भी नाम शामिल है। इस तस्वीर में परिणीति एक ट्रॉली में बैठी हुई हैं और टॉपलेस हैं। 

7 of 8
Shraddha Kapoor - फोटो : Instagram
इन अभिनेत्रियों के अलावा इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का भी नाम शामिल है। श्रद्धा ने भी साल 2017 में टॉपलेस फोटोशूट डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए करवाया था। 
विज्ञापन

8 of 8
Kriti Sanon - फोटो : Instagram
कृति सेनन भी डब्बू रतनानी के कैलेंडर फोटोशूट के लिए टॉपलेस हो चुकी हैं। अब जरा कृति की इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में कृति हाथ में टोपी पकड़े हुए हैं। तस्वीर में उनके चेहरे के भाव भी जबरदस्त हैं। 

कटरीना, कार्तिक, अनुष्का ने रंगीन कर दी मुंबई की ये शाम, दीपिका को मिला सबसे बड़ा ब्यूटी अवॉर्ड
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें