सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। आज सुबह से जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ट्रोल हो रहे हैं। मामला भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल फरहान अख्तर ने 1 हफ्ते बाद भोपाल के वोटर्स से भाजपा को वोट न देने की अपील की है जबकि भोपाल में चुनाव 12 मई को ही हो चुके हैं। इस वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब इस लोकसभा चुनाव में किसी को ट्रोल किया जा रहा है। अक्षय कुमार हों या फिर उर्मिला इस आम चुनाव में सभी किसी न किसी वजह से ट्रोल हो चुके हैं। आइए बात करते हैं ऐसे ही 5 स्टार्स की।
विज्ञापन
2 of 6
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार
मामला शुरू हुआ पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने से और खत्म नागरिकता के सवाल पर जाकर हुआ। दरअसल लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर मतदान किया गया। मतदान के दौरान लगभग सभी सेलेब्स नजर आए लेकिन अक्षय कुमार के पास कनाडाई नागरिकता होने की वजह से वो यूजर्स के निशाने पर आ गए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि बॉलीवुड के सबसे बड़े देशभक्त अक्षय कुमार ने वोट नहीं डाला।
विज्ञापन
3 of 6
जावेद अख्तर
- फोटो : social media
जावेद अख्तर
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी एक इवेंट के दौरान बुर्के और घूंघट पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बयान देकर फंस गए थे। इस बयान के बाद से वो विवादों में आ गए थे। उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। जावेद अख्तर ने कहा था- भारत पर अगर बुर्के पहनने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लाना चाहते हैं और अगर किसी की राय है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इससे पहले कि राजस्थान में आखिरी मतदान हो जाए, इस(केन्द्र) सरकार को एलान करना पड़ेगा कि राजस्थान में कोई घूंघट नहीं लगा सकता।' उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि घूंघट भी हट जाए और बुर्का भी हट जाए। मुझे तो खुशी होगी।
4 of 6
नामांकन के लिए जातीं उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर
पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर जब उर्मिला मातोंडकर ने तंज कसा था तब भी वह यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं। हाल ही में राजनीति में आईं उर्मिला पर इस चुनाव के दौरान कई सवाल उठ चुके हैं। इतना ही नहीं उनके धर्म को लेकर भी सवाल खड़े किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
swara bhaskar
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बेगुसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के लिए प्रचार कर बुरी तरह ट्रोल हुई थीं। उन्हें यूजर्स ने टुकड़े टुकड़े गैंग की सपोर्टर भी कहा था। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तख्ती पर लिखकर स्वरा की तरह न बनने की सलाह भी दी थी। ट्रोल्स ने लिखा था- स्वरा भास्कर की तरह मत बनें। अपनी उंगली का समझदारी से उपयोग करें। समझदारी से वोट करें। अब ट्रोल्स का इशारा किस तरफ था ये आप बखूबी जानते होंगे।
सनी देओल
बीजेपी के टिकट पर गुदासपुर से नामांकन भरने के बाद सनी देओल ने कहा था ढाई किलो के हाथ की ताकत उनके समर्थकों से आती है। उन्होंने कहा था कि मुझे राजनीति का ज्ञान नहीं है लेकिन मैं राष्ट्रभक्त हूं। सनी यूजर्स के निशाने पर तब आ गए जब उन्होंने कहा कि उन्हें ये भी नहीं पता कि बालाकोट में क्या हुआ था? बालाकोट हवाई हमलों के विषय के साथ वे भारत-पाक संबंधों के विषय में भी ज्यादा नहीं बता सकते।