फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ईद' पर 8 फिल्मों से छप्परफाड़ कमाई कर चुके सलमान, एक ने तो तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड

Wed, 05 Jun 2019 08:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Salman Khan films poster - फोटो : file photo
सलमान खान (Salman Khan) को बॉलीवुड में 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दबदबा बनाया है कि फिल्मों की सफलता का दूसरा नाम सलमान बन गए हैं। खास बात यह है कि जैसे बॉलीवुड के कई स्टार्स अपनी फिल्मों को फेस्टिवल पर रिलीज करते हैं ऐसे ही 'ईद' भाईजान के लिए बुक रहता है। इस बार सलमान 'ईद' पर 'भारत' फिल्म रिलीज कर रहे हैं जिसे लेकर फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना है। जानिए अब तक सलमान की 'ईद' पर कितनी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और किस फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की। 
विज्ञापन

2 of 9
Wanted - फोटो : file photo
वांटेड 
सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' (Wanted) 18 सितंबर, 2009 को ईद पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट आयशा टाकिया थीं। इस फिल्म का बजट 36 करोड़ था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट से कई गुना कमाई की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 136 करोड़ कमाए थे। 
विज्ञापन

3 of 9
dabangg - फोटो : file photo
दबंग
सलमान खान की 'दबंग' सीरीज की पहली फिल्म 'दबंग' 10 सितंबर, 2010 को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म का बजट 42 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धमाकेदार रहा। इस फिल्म ने कुल 145 करोड़ का कलेक्शन किया। 

4 of 9
Bodyguard - फोटो : file photo
बॉडीगार्ड 
'दंबग' के बाद सलमान की ईद पर 'बॉडीगार्ड' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान का 'बॉडीगार्ड' रोल लोगों को काफी पसंद आया था। यह फिल्म 31 अगस्त, 2011 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट करीना कपूर खान थीं। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 142 करोड़ रहा।  
विज्ञापन

5 of 9
एक था टाइगर - फोटो : file photo
एक था टाइगर
सलमान खान ईद के मौके पर 'एक था टाइगर' फिल्म भी रिलीज कर चुके हैं। इस फिल्म में सलमान की कटरीना कैफ के साथ जोड़ी खूब रास आई थी जिसके बाद सलमान 'टाइगर जिंदा है' फिल्म लेकर आए। 'एक था टाइगर' फिल्म 15 अगस्त, 2012 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस पर 198 करोड़ कमाए।
विज्ञापन

6 of 9
kick - फोटो : file photo
किक
सलमान की बहुचर्चित फिल्म 'किक' भी ईद पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस थीं। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ था जबकि फिल्म ने 233 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन

7 of 9
बजरंगी भाईजान - फोटो : file photo
बजरंगी भाईजान
सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान' भी ईद पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी सलमान के अपोजिट करीना कपूर खान थीं। यह फिल्म 17 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का कलेक्शन 90 करोड़ था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 970 करोड़ का कलेक्शन किया।

8 of 9
sultan - फोटो : file photo
सुल्तान
सलमान की 'सुल्तान' फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। 'सुल्तान' फिल्म 6 जुलाई, 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 145 करोड़ था जबकि फिल्म ने कुल 589 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया।
विज्ञापन

9 of 9
tubelight movie scene - फोटो : file photo
ट्यूबलाइट 
सलमान खान की बाकी फिल्मों की अपेक्षा 'ट्यूबलाइट' एक ऐसी इकलौती फिल्म है जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। यहां तक कि सलमान इस फिल्म का नाम लेने से भी बचते रहे हैं। ईद पर रिलीज हुई सलमान की यह पहली फिल्म थी जो फ्लॉप रही। यह फिल्म 23 जून, 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 135 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 211.14 करोड़ रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें