फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले अमिताभ बच्चन ही नहीं ये बॉलीवुड सेलेब्स भी ट्विटर पर कांग्रेस को करते हैं फॉलो

Thu, 22 Feb 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में बॉलीवुड के 'बिग बी' अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस और पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है, जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमिताभ राजनीति में आने वाले हैं। लेकिन अमिताभ ही ऐसे एक्टर नहीं हैं जो ट्विटर पर कांग्रेस को फॉलो करते हैं। कुछ और भी बॉलीवुड स्टार्स हैं जो ऐसा पहले से कर रहे हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 4
सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में कांग्रेस को ट्विटर पर फॉलो किया है। इसके लिए पार्टी ने सोनम को शुक्रिया अदा किया और लिखा, "फॉलो करने के लिए शुक्रिया सोनम कपूर। आप खूबसूरत और प्रेरणादायक हैं। हमें आपकी फिल्म वीरे दी वेडिंग का इंतजार है।" बता दें कि इसके बाद दोनों को बहुत ट्रोल किया गया
 
विज्ञापन

3 of 4
रितेश देशमुख

रितेश उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। रितेश भी ट्विटर पर कांग्रेस को फॉलो करते हैं। उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर थे। ऐसे में रितेश का कांग्रेस को फॉलो करना कोई हैरानी पैदा नहीं करता।
 
विज्ञापन

4 of 4
गुल पनाग

आम आदमी पार्टी से जुड़ी एक्ट्रेस गुल पनाग भी ट्विटर पर कांग्रेस को फॉलो करने वाले स्टार्स में शामिल हैं। गुल ने चंडीगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। एक एक्ट्रेस और राजनीति में होने के साथ-साथ गुल वीओ आर्टिस्ट भी हैं। गुल ने फिल्म धूप से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें