बॉलीवुड का सुपरहिट गाना 'चुम्मा चुम्मा दे दे...' आज भी किसी शादी या फंक्शन में बजता है लोग झूम उठते हैं। साल 1991 में रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का ये गाना रोड साइड रोमियोज का एंथम भी बना। अब इस गाने से जुड़ी एक दिलचस्प बात बिग बी ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
विज्ञापन
2 of 4
Amitabh Bachchan
जुम्मा-चुम्मा गाना अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। लेकिन 'महानायक' ने खुलासा किया है कि गाना रिलीज होने से पहले उन्होंने श्रीदेवी के साथ इस पर परफॉर्म किया था।
1990 .. Wembley Stadium LONDON .. my stage Concert after initiating Actor participating Concerts , in the Industry in the year 1983 .. Took along Sridevi, AAMIR, and SALMAN for their first Concert ever .. SALMAN had his first release then ‘Maine pyaar Kiya ’ and Aamir was a couple of films old .. The show titled “the Jumma Chumma Show” .. performed the song Jumma Chumma with Sridevi even before the song and film had released ..!! Incredible moment .. A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on Dec 11, 2017 at 5:37am PST
विज्ञापन
3 of 4
Kimi Katkar
लंदन के वेम्बले स्टेडियम में आयोजित उस कॉन्सर्ट का नाम 'द जुम्मा चुम्मा शो' था। साल 1990 में आयोजित शो में अमिताभ और श्रीदेवी के अलावा सलमान खान, आमिर खान और नीलम भी उस ग्रुप का हिस्सा है। उस दौरान सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज हो चुकी थी। वहीं, आमिर खान की भी दो फिल्में रिलीज हो चुकी थीं।
'जुम्मा चुम्मा' गाना फिल्म 'हम' के लिए फिल्माया गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा, किमी काटर, रजनीकांत, गोविंदा, दीपा साही, शिल्पा शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, अनुपम खेर और कादर खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी।