देश भर में इन सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन में महीने में भगवान शिव की भक्ति का काफी महत्व होता है। इस मौके पर हर कोई भोले बाबा का आराधना कर उनकी भक्ति में लीन रहता है। इसी बीच हाल ही में भगवान शंकर का एक गाना और इसे गाने वाली गायिका काफी सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, गाने हर हर शंभू को गाने के बाद यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज ने विवादों से घिर गईं। इस गाने की वजह से फरमानी नाज बीते कई समय चर्चाओं में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने को गाने वाली असल गायिका फरमानी नहीं बल्कि कोई और है। आइए जानते हैं इस गाने की असली सिंगर के बारे में-