फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिलबर' गाने के हिट होते ही खुली नोरा फतेही की किस्मत, सलमान की इस फिल्म में होगा आइटम नंबर

Mon, 16 Jul 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nora
बिग बॉस सीजन 9 की कंटेस्टेंट रहीं नोरा फतेही इन दिनों अपने बैले डांस को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' पर बैले डांस कर धूम मचा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Nora Fatehi
इस डांस के बाद से हर तरफ नोरा की ही चर्चा है। नोरा के डांस को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि देखते ही देखते 'दिलबर' गाना यू्-ट्यूब चार्ट के बिलबोर्ड पर तीसरे नंबर पर आ गया है। अब खबर है कि नोरा सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' में भी आइटम नंबर करती दिखाई देंगी।
विज्ञापन

3 of 5
Nora Fatehi
बॉलीवुड लाइफ की खबर की मानें तो हाल ही में सलमान खान और उनकी टीम ने नोरा को फिल्म में एक स्पेशल गाने के लिए अप्रोच किया है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि इस गाने में नोरा सोलो डांस से दर्शकों का दिल जीतेंगी या उनका साथ देने के लिए सलमान भी होंगे।

4 of 5
Nora Fatehi
अभी इस मामले में नोरा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। फिल्म 'भारत' में डांस नंबर पर नोरा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मैं भी इस पर कुछ नहीं कहना चाहती। हां आप मुझे आने वाले समय में अच्छे प्रोजेक्टस के साथ काम करते हुए देखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nora fatehi
बता दें दिलबर गाने को अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। इस रीमेक गाने में स्पेशल नंबर के लिए मशहूर डांसर नोरा फतेही अपने बेली डांस के जरिए जॉन अब्राहम को रिझाते हुए नजर आ रही हैं। रीमेक सॉन्ग को बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और तनिष्क बागची ने गाया है। लोगों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें