फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: दिलबर गर्ल ने पीली साड़ी पहन धड़काया फैंस का दिल, ट्रेडिशनल अवतार में भी बेहद ग्लैमरस नजर आईं नोरा फतेही

Wed, 16 Mar 2022 08:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बेहतरीन वैले डांस और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। दिलबर गर्ल की हर एक पोस्ट फैंस को दीवाना बना देती है। अब एक बार फिर से वह अपने फैंस को होश उड़ा रही हैं। हालांकि इस बार बोल्ड लुक में नहीं बल्की ट्रेडिशनल अवतार में नोरा ने फैंस का दिल लूट लिया है। पीली साड़ी में नोरा फतेही ने ट्रेडिशनल लुक में भी ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। साड़ी में उनका ये सिजलिंग अवतार फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है और उनका किलर लुक देखकर फैसं जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
पीली साड़ी में दिखाया सिजलिंग अवतार-
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीली साड़ी पहन दिलबर गर्ल यानी नोरा फतेही वैनिटी वैन से बाहर आ रही हैं और इठलाती हुई अपनी अदाओं से फैंस के होश उड़ा रही हैं। मस्टर्ड यलो कलर की साटन साड़ी को उन्होंने मैचिंग ब्रालेट ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। वीडियो देखकर लग रहा है कि यह लुक उनकी किसी फिल्म के शूट का ही हिस्सा है।


 
विज्ञापन

3 of 4
nora fatehi - फोटो : insta
फैंस कर रहे जमकर तारीफ-
नोरा का ये ट्रेडिशनल अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक प्रशंसक ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'आप सचमुच एक लौ की तरह दिख रही हैं ... माशाल्लाह साड़ी में आप एक चमकती हुई क्वीन लग रही हैं। इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, उफ्फ बहुत खूबसूरत लग रही हो नोरा आप। तो  वहीं एक अन्य ने भी लिखा,कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है। बाकी फैंस भी उनकी इसी तरह से जमकर तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
डांस दीवाने जूनियर जज कर सकती हैं नोरा फतेही-
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही जल्द ही डांस दीवाने जूनियर को जज करती नजर आ सकती हैं। नोरा के डांस के तो सभी कायल हैं और इससे पहले भी वह एक बार मलाइका के कोरोना संक्रमित होने के बाद डांस जज की कुर्सी संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें