फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोरा फतेही ने अजय देवगन की फिल्म में मारी एंट्री, इस बड़ी हीरोइन को किया रिप्लेस

Sat, 04 Jan 2020 06:17 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Nora Fatehi - फोटो : Twitter
अपने कातिलाना डांस से युवा दिलों की धड़कन बन चुकी नोरा अब धीरे-धीरे अदाकारी में भी हाथ आजमा रही हैं। जल्द ही वह गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही रेमो डिसूजा की डांसिग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में अहम किरदार में नजर आएंगी। इसी बीच नोरा के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है। जानकारी के अनुसार नोरा ने फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से परिणीति चोपड़ा को रिप्लेस कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Parineeti Chopra - फोटो : Social Media
व्यस्त शेड्यूल के कारण किया मना
अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पहले परिणीति को साइन किया गया था जिसमें वह एक जासूस का किरदार निभाने वाली थी। हालांकि व्यस्त शेड्यूल के चलते परिणीति ने इस फिल्म का हिस्सा बनने में असमर्थता जताई है। परिणीति के मना करने के बाद मेकर्स ने नोरा को इस किरदार के लिए अप्रोच किया, जिसके लिए उन्होंने अपनी रजामंदी दे दी। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की प्रमोशन में व्यस्त नोरा ने इस फिल्म को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 4
नोरा फतेही - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शुरू की वर्कशॉप
नोरा फतेही ने फिल्म में अपने जासूस के इस किरदार के लिए वर्कशॉप करनी शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग 12 जनवरी से शुरू हो सकती है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग करीब 15 दिनों तक चलेगी। इस फिल्म के लिए नोरा को अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करना है।
विज्ञापन

4 of 4
भुज - फोटो : Social Media
यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है जिसमें अजय देवगन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, राणा दग्गुबाती और एमी विर्क अहम किरदार में नजर आएंगे।  फिल्म की कहानी 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें