फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi Dance Performances: नोरा फतेही के इन डांस नंबर्स को देख आप भी हो जाएंगे मदहोश

Mon, 29 Nov 2021 11:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही - फोटो : instagram
नोरा फतेही जब भी मंच पर आती हैं तो लोगों की निगाहें उन पर थम जाती हैं। नोरा फतेही ने बॉलीवुड में हाय गर्मी से लेकर दिलबर सहित कई सुपरहिट गाने दिए। नोरा फतेही का लगभग हर गाना ब्लॉकबस्टर रहा है। हाल ही में नोरा फतेही ने मलयालम फिल्म के एक अवॉर्ड फंक्शन में जमकर ठुमके लगाए और अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने हाय गर्मी से लेकर, दिलबर, मईया-मईया सहित कई गानों पर डांस किया।

बैली डांस से जीता सबका दिल

नोरा फतेही कितनी अच्छी बैली डांसर हैं इस बात में कोई संदेह नहीं हैं। उन्होंने मंच पर भी अपने बैली डांस से हर किसी को तालियां बचाने के लिए मजबूर कर दिया। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब में अब तक उनके इस डांस वीडियो पर 500 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में अब तक 71,911,418 लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

2 of 5
नोरा फतेही, टैरेंस लुईस - फोटो : Twitter- @terence_here
टैरेंस लुईस-नोरा ने किया रोमांटिक गाने पर डांस

स्टेज पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देने के बाद नोरा फतेही ने इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर टैरेंस लुईस के साथ रोमांटिक गाने पर डांस किया। इस गाने को गीता मां ने दोनों के लिए कोरियोग्राफ किया। इन दोनों ने पुराने गाने ‘ऐसा लगता है कि बन के बादल’ पर डांस किया। इस गाने पर दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। फैंस इनकी यूट्यूब पर इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : self
मिस इंडिया साउथ 2018 में स्टेज पर लगाई आग

नोरा फतेही कोई भी डांस स्टाइल अपनाए वो उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आती है। नोरा ने मिस इंडिया साउथ 2018 में स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से सबके होश उड़ा दिए थे। वो सफेद रंग के कपड़ों में किसी परी से कम नहीं लग रही रहीं। उनके इस वीडियो को करोड़ों में व्यूज मिलें। नोरा फतेही बैली डांस के साथ-साथ मंच पर तलवारबाजी करती हुई नजर आईं।

4 of 5
नोरा फतेही पर बनी डॉल - फोटो : nigydolls/instagram
साकी-साकी गाने पर दिया शानदार परफॉर्मेंस

नोरा फतेही जब-जब मंच पर आती हैं तो उनसे किसी की निगाहें हट जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। नोरा फतेही सिर्फ अपने डांस से नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। नोरा फतेही ने साल में पुलिस फोर्स के लिए होने वाले प्रोग्राम उमंग में अपने लोकप्रिय गाने साकी-साकी पर जमकर डांस किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। लाल रंग की ड्रेस में नोरा बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े-बड़े सितारों के साथ किया काम

आज के समय में एक स्पेशल गाना लगभग हर फिल्म की जरूरत बन गई है। लेकिन जब-जब फिल्म में स्पेशल गाना फिल्माने की बात होती है तो हर किसी के दिमाग में सबसे पहला नाम नोरा का ही आता है। नोरा ने सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम किया तो वहीं अजय देवगन की फिल्म भुज में भी वो महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आईं। कई बड़ी फिल्मों में नोरा ने अपने स्पेशल गाने से चार चांद लगा दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें