फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dirty Little Secret: नोरा फतेही का इंटरनेशनल सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' रिलीज, पॉप कल्चर से प्रेरित है गाना

Thu, 09 Jun 2022 12:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने शानदार डांस मूव्स से फैंस को हर बार अपना दीवाना बना देती हैं।

विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही - फोटो : Social media
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने शानदार डांस मूव्स से फैंस को हर बार अपना दीवाना बना देती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब की है। उनके फैंस बेसब्री से उनके गानों का इंतजार करते रहते हैं। अपने फैंस के इसी इंतजार को खत्म करते हुए अब नोरा का एक बहुप्रतीक्षित गाना रिलीज हो चुका है। उनका नया इंटरनेशलन सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
हाल ही में सामने आए इस इस गाने के म्यूजिक वीडियो में यूके के कलाकार जैक नाईट भी नजर आ रहे हैं। वहीं, नोरा हर बार भी तरह अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल जीत रही है। खास बात यह है कि इस गाने को नोरा ने ही गाया, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका म्यूजिक वीडियो ग्राउंड ब्रेकिंग साउंड्स, मॉर्डन विजुअल्स और ब्रेक थ्रू कोरियोग्राफी के साथ पॉप कल्चर से प्रेरित है।
विज्ञापन

3 of 4
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही एंटरटेनमेंट जगत के लिए हर बार एक गेम-चेंजर हुई हैं। उन्होंने लगातार दुनिया भर से क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। यह नया गाना डर्टी लिटिल सीक्रेट' उनका ऐसा ही एक और प्रयास है। नोरा जो कुछ भी करती है, वह अनोखे अंदाज में करती है और 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' सबसे हटके है और इसका विजुअल बहुत ही दमदार है। इस ट्रैक में इंटरनेशनल आर्टिस्ट की वर्सेटिलिटी लुक पर फोकस किया गया है।

विज्ञापन

4 of 4
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

अपने नए गाने की बात करते हुए, नोरा फतेही कहती हैं, “एक कलाकार के रूप मैं लगातार अपने स्तर को बढ़ाने की कोशिश करती हूं। 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' वास्तव में मेरे दिल के बहुत करीब है और एक ऐसा ट्रैक है, जिसने मुझे कैमरे के पीछे और उसके सामने अपने जुनून को आगे बढ़ाने में मदद की। यह एक ऐसा ट्रैक है जिससे मैं व्यक्तिगत रूप से एक दर्शक के रूप में जुड़ी हूं। ” नोरा फतेही का 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' नोरा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मौजूद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें