फिल्मों में अपनी खास भूमिकाओं और आइटम नंबर्स के लिए मशहूर दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर नया धमाका कर दिया है। नोरा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर में नजर आने वाली है। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्हें पसंद करने वालों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
nora fatehi
- फोटो : santa banta
नोहा फतेही की इस नई उपलब्धि को उनकी टीम एक खास वीडियो बनाकर मना रही है। इस वीडियो में नोरा के चाहने वालों को खासतौर से बधाई दी गई है। इस वीडियो में नोरा फतेही को वाइरल गर्ल का नया नाम दिया गया है।
नोरा के फिल्म करियर की शुरूआत 2014 में आई फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबंस से हुई पर शोहरत इन्हें जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के आइटम सॉन्ग दिलबर ने दिलाई। जिस दिन यह गाना रिलीज़ हुआ उसके 24 घंटे के भीतर इस वीडियो को देखने वालों की संख्या 20 लाख पार कर गई थी। इस वीडियो को अब तक 27 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।