फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा फतेही को भी मिला है प्यार धोखा! 'झलक दिखला जा' के सेट पर छलका दर्द, रोने लगीं एक्ट्रेस

Sun, 27 Nov 2022 03:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
नोरा फतेही बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं उनके एक-एक डांस मूव्स पर फैंस दिल हार बैठते हैं। उन्हें बॉलीवुड की दिलबर गर्ल कहा जाता है लेकिन एक टाइम ऐसा भी रहा कि इस दिलबर गर्ल का दिल भी किसी ने तोड़ा था। यह बात किसी और न नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने खुद बताई है। जिसका वीडियो एक फैन पेज से शेयर किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नोरा फतेही - फोटो : instagram
नोरा फतेही इस समय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 10' को होस्ट कर रही हैं। शो अब अपने फिनाले में है और इस दौरान टॉप 6 कंटेस्टेंट में से रुबीना दिलैक, निशांत भट्ट, गुंजन सिन्हा, फैसल शेख, श्रीति झा और गशमीर महाजनी ने अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान श्रीति झा ने अपने कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ नोरा के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर परफॉर्म किया। इस दौरान एक्ट्रेस इतनी इमोशनल हो गईं कि उन्होंने अपनी जिंदगी का वह हिस्सा साझा किया जो अब तक अनसुना था।
विज्ञापन

3 of 4
नोरा फतेही - फोटो : instagram
श्रीति झा का डांस देखने के बाद सभी उनकी तारीफ करते हैं और इस दौरान नोरा से जब पूछा जाता है कि आपके गाने पर डांस किया परफॉर्मेंस कैसी लगी तो वह उस टाइम भावुक दिखाई दीं। श्रीति के डांस की तारीफ करने के साथ ही नोरा कहती हैं कि 'उस समय (जब गाना शूट हुआ था ) में मेरे लिए एक पर्सनल सिचुएशन हो रही थी और जो मैं गाने के साथ कनेक्ट कर रही थी और मैं वो इमोशन लेकर आई सेट पर और मैंने परफॉर्म किया"। परफॉर्मेंस के दौरान नोरा की आंखों में आंसू भी दिखाई दिए।
 
विज्ञापन

4 of 4
नोरा फतेही - फोटो : insta
नोरा फतेही बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं। ऐसा दूसरी बार है जब उन्होंने खुलकर इस बारे में बात की। एक बार एक साक्षात्कार में उन्होंने बात करते हुए कहा था कि ब्रेकअप के बाद वह दो महीने तक डिप्रेशन में चली गई थीं और उनके लिए वह बेहद मुश्किल समय था। हालांकि वह किसके साथ रिलेशन में थीं इस बारे में अभिनेत्री ने कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें