फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी को खरी-खोटी कहे जाने की बात गलत, टिकट के पैसे भी नहीं मांगे गए

Mon, 05 Sep 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बॉबी देओल के करियर की गाड़ी एकदम बंद पड़ी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो चर्चाओं में हैं। इसकी वजह भी कुछ अलग है। दरअसल अपनी हालत को लेकर बॉबी चर्चा का विषय बन जाते हैं। हाल ही में वो दिल्ली में डीजे बजाने पहुंचे तो उनको लेकर काफी कुछ कहा गया लेकिन हद तब हो गई जब उनके बजाए गाने सुनने के बाद लोगों के अपने टिकट के पैसे वापस मांगने की खबर सामने आई।
विज्ञापन

बॉबी को खरी-खोटी कहे जाने की बाल गलत, टिकट के पैसे भी नहीं मांगे गए

2 of 6
बॉबी देओल पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। 29 जुलाई को उनके दिल्ली के आरएसवीपी क्लब में डीजे बजाने की खबर आई तो एकबारगी उनके प्रशंसकों को विश्वास ही नहीं हुआ। बॉबी की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक भी खूब हुआ। खबर आई कि जब दिल्ली के क्नॉट पैलेस स्थित क्लब में बॉबी ने अपनी फिल्म 'गुप्त' के गाने बजाए तो लोग झल्ला गए।
विज्ञापन

3 of 6
बताया जा रहा है कि जब बॉबी ने एक के बाद एक अपनी ही फिल्मों के गाने बजाए तो लोगों ने हंगामा किया और टिकट के पैसे वापस मांगे। इस पर बॉबी भी वहां से चुपचाप निकल लिए। इसको लेकर नाइटक्लब के मालिक ने सामने आकर सारा मामला साफ किया है, कि आखिर उस रात क्या हुआ था।

4 of 6
- फोटो : twitter
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, नाइट क्लब के मालिक अजय बिंदल ने बॉबी देओल की हूटिंग या फिर पैसे मांगे जाने की बात को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि 3000 रुपए चार्ज किए गए थे। लोग बॉबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके साथ हर कोई तस्वीर लेना चाहता था। वो 11:30 पर क्लब में पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : twitter
अजय बिंदल के अनुसार, बॉबी एक ट्रेंड डीजे हैं और लोग उनके मिक्स किए गानों पर झूम रहे थे। वो 11:30 से 12:45 तक रुके। बिंदल ने माना कि बॉबी ने लोगों का मूड भांप लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : twitter
बिंदल के अनुसार, ये बात सही है कि जब बॉबी को लगा कि बस अब लोग और नहीं चाहते तो वो चले गए। उन्होंने कहा कि लोग सुबह तक मजे करते रहे और किसी ने ना पैसे वापस मांगे और ना ही बॉबी को किसी खराब सिचुएशन का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें