फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से नहीं होगा राजीव कपूर का चौथा, नीतू कपूर ने पोस्ट कर जताया दुख

Wed, 10 Feb 2021 12:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजीव कपूर - फोटो : Instagram: @neetu54
राज कपूर के छोटे बेटे एक्टर राजीव कपूर का बीते रोज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 साल के थे। मंगलवार को ही राजीव कपूर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जिसमें पूरे कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज एक साथ दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 5
राजीव कपूर - फोटो : instagram/neetu54
अब खबर आ रही है कि राजूव कपूर का चौथा नहीं होगा। नीतू सिंह ने यह सूचना इंस्टाग्राम के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा- मौजूदा कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सुरक्षा कारणों के चलते स्वर्गीय मिस्टर राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। पूरा राज कपूर परिवार इस दुख में साथ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार संग राजीव कपूर - फोटो : File Photo
बता दें पिछले कुछ साल कपूर खानदान के लिए ठीक नहीं रहे हैं। 2018 में राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हुआ था। 2020 की शुरुआत में राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा का देहांत हुआ। फिर अप्रैल में ऋषि कपूर का देहांत हो गया। और अब राजीव कपूर के निधन से परिवार को काफी धक्का लगा है।

4 of 5
राजीव कपूर - फोटो : File Photo
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने मंगलवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। वह 58 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे। अस्पताल के बाहर रणधीर कपूर को स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम तेरी गंगा मैली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था। राजीव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक बनकर की थी। सबसे पहले वह आरके बैनर के तले बनी फिल्म बीवी ओ बीवी के निर्देशक राहुल रवैल के सहायक निर्देशक रहे। इसके बाद खुद राज कपूर ने ही उन्हें अपने साथ एक सहायक निर्देशक के तौर पर रखा। बतौर अभिनेता उन्होंने फिल्म एक जान हैं हम (1983) से डेब्यू किया था। राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली (1985) से बड़ी पहचान मिली थी। उनकी मुख्य फिल्मों में आसमान, लवर ब्वॉय, जबरदस्त, हम तो चले परदेस, अंगारे और नाग नागिन सहित अन्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें