फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: 'महाभारत' के दोबारा प्रसारण पर 'कृष्ण' ने शेयर की पुरानी यादें, इस वजह से लोग फूंक देते थे ट्रांसफार्मर

Tue, 07 Apr 2020 02:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nitish Bharadwaj - फोटो : twitter
80 के दशक में प्रसारित 'महाभारत' आज भी उतना ही पॉपुलर है। लॉकडाउन के दौरान जब 'महाभारत' का प्रसारण फिर से शुरू हुआ है तो सीरियल के किरदार भी चर्चा में हैं। 23 साल की उम्र में नीतीश भारद्वाज 'महाभारत' में कृष्ण बने थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पुरानी यादें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Nitish Bharadwaj - फोटो : file photo
'महाभारत' के दोबारा प्रसारण पर नीतीश भारद्वाज काफी खुश हैं। उनका कहना है कि आज की पीढ़ी के पास सीखने का मौका है। 1988 में जब 'महाभारत' शुरू हुआ था तब हर घर में टीवी नहीं होता था। ऐसा ही एक किस्सा नीतीश भारद्वाज ने शेयर करते हुए कहा कि 'एक आईएएस अधिकारी ने बताया था कि वो एक शख्स के यहां टीवी देखने जाते थे। जिनके पास दो टीवी होती थी। एक ब्लैक एंड व्हाइट और एक कलर टीवी। 'महाभारत' देखने के लिए जब लोग उनके घर पर जाते थे तो ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर फ्री दिखाते थे वहीं कलर टीवी के पांच पैसे लेते थे। इस तरह वो अधिकारी पांच पैसे हर एपिसोड के देते थे।
विज्ञापन

3 of 5
Nitish Bharadwaj - फोटो : twitter
नीतीश आगे बताते हैं कि '80 के दशक में सीरियल को लेकर लोगों के बीच इतना क्रेज था कि अगर बिहार और यूपी में सुबह नौ से 10 बजे के बीच लाइट चली जाती थी तो लोग ट्रांसफार्मर में आग लगा देते थे। बिजली विभाग ये सुनिश्चित करता था कि 'महाभारत' के वक्त बिजली ना जाए।'

4 of 5
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
नीतीश ने बताया कि 'मुंबई में भी कोई अलग स्थिति नहीं थी। हमारी पूरी बिल्डिंग में केवल दो घरों में टीवी था। 'महाभारत' के प्रसारण के वक्त हमारा घर भीड़ से भर जाता था। लोग दरवाजे तक बैठे होते थे। 'रामायण' और 'महाभारत' ने लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाभारत - फोटो : Twitter
नीतीश ने अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए हाल ही में एक साथ तीन सोशल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। नीतीश के प्रशंसक उनसे इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से सीधा संपर्क कर सकते हैं। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि 'ये अजूबा है। ये आपका प्रेम है। इसके लिए मैं आभारी हूं। इसने मुझे विवश कर दिया कि अब मैं अपना ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल शुरू करूं। मैंने शुरू कर दिया है, फेसबुक पर इसकी जानकारी दे दी है।' 
तीन हफ्ते से परिवार से दूर सलमान, भतीजे के साथ आधी रात वीडियो शेयर कर बोले- 'डर गया हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें